एफसीआई पल्लेदार मजदूर यूनियन सीटू का दूसरा जिला सम्मेलन सम्पन्न

263

– नई कार्यकारिणी का गठन, 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल जनसभा की घोषणा
हनुमानगढ़।
 एफसीआई पल्लेदार मजदूर यूनियन सीटू का दूसरा जिला सम्मेलन मंगलवार को जनशक्ति भवन, हनुमानगढ़ टाउन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ झंडारोहण एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड आत्मा सिंह, कामरेड रामचंद्र व कामरेड विनोद मावर ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सीटू राज्य कमेटी सदस्य कामरेड रामेश्वर वर्मा ने उद्घाटन भाषण देते हुए मजदूर वर्ग की एकजुटता और संघर्ष की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में बिरादराना संगठनों से केंद्र यूनियन के कामरेड महावीर सिंह और राजस्थान सीड्स कॉर्पोरेशन पल्लेदार यूनियन सीटू से बसंत सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। जिला सचिव कामरेड गुरु प्रेम सिंह ने संगठन की रिपोर्ट पेश की, जिस पर 19 साथियों ने विस्तृत बहस में भाग लिया। बहस का जवाब देते हुए सचिव ने साथियों के सुझावों को शामिल करते हुए रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित कराया।
सम्मेलन में 15 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कामरेड आत्मा सिंह को जिला अध्यक्ष, कामरेड गुरु प्रेम सिंह को जिला सचिव तथा कामरेड जगजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, कामरेड हरजी वर्मा, लाल सिंह, प्रितम, विनोद कुमार, जगसीर सिंह, राजकुमार, लवली, रामचंद्र, बिन्दु, रामसिंह, शिव कुमार और रणजीत सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
सम्मेलन का समापन सीटू जिला महासचिव कामरेड शेर सिंह शाक्य ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में घोषणा की कि 18 सितंबर 2025 को जिला मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान चारों लेबर कोड, स्मार्ट मीटर लागू करने की नीति, किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद, तथा प्राकृतिक आपदाओं में नष्ट हुई फसलों और गरीबों के मकानों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
सम्मेलन का संचालन कामरेड बहादुर सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में मजदूर साथियों ने भागीदारी निभाई और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। सम्मेलन के सफल आयोजन ने मजदूर वर्ग में नई ऊर्जा का संचार किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।