हनुमानगढ़ तेरापंथ सभा में गौतम जैन के अठाई तप का आयोजित हुआ तप अनुमोदना समारोह

280

-अध्यात्म, साधना और तप की ऊर्जा से ओतप्रोत रहा दिन, समाज के लोगों ने दिया भरपूर समर्थन
हनुमानगढ़।
 टाउन के तेरापंथ सभा भवन में रविवार को अध्यात्म, साधना और तप की ऊर्जा से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गौतम जैन पुत्र संजय जैन के अठाई तप का तप अनुमोदना समारोह रखा गया। समारोह का पावन सानिध्य आचार्य महाश्रमण जी की शिष्याएँ साध्वी श्री सूरजप्रभा, साध्वी श्री डॉ. लावण्य यशा जी और साध्वी श्री नैतिक प्रभा जी ने किया। गौतम जैन ने अत्यधिक गर्मी में 8 दिन की तपस्या कर अद्वितीय आध्यात्मिक मिशाल प्रस्तुत की, जिसे देखकर समाज के लोगों में गहरी प्रेरणा पैदा हुई।
तप अनुमोदना की शुरुआत श्रीमती निशा बांठिया द्वारा मंगलाचरण के साथ हुई। इस अवसर पर लीलावली से श्री कृष्ण जैन, डॉ. पारस जैन, पूर्व आंचलिक अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी, राजेन्द्र बैद, डॉ. नरेश सकलेचा, राजकुमार बांठिया, सभा अध्यक्ष संजय बांठिया, महिला मंडल अध्यक्षा संतोष बांठिया, तेयुप मंत्री रोहित दुग्गड़, कमल बांठिया, रक्षिता जैन और लुभानी जैन ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य से तपस्वी गौतम जैन के अठाई तप की अनुमोदना की और उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में चन्द्रकला दफ्तरी पीलीबंगा ने सुन्दर गितिका प्रस्तुत कर तप अनुमोदना का वातावरण और भी आध्यात्मिक बना दिया। साध्वी श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि बांठिया परिवार धर्म के क्षेत्र में सदैव सक्रिय रहा है और गौतम जैन ने अपने अठाई तप के माध्यम से अपने कुल का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने समाज के लोगों से यह संदेश दिया कि तप और साधना के माध्यम से ही जीवन में आध्यात्मिक प्रगति संभव है।
तपस्वी गौतम जैन को सम्मानित करते हुए तेरापंथ सभा के बाबूलाल दुग्गड़, कृष्ण जैन, मंत्री मनोज राखेचा, कोषाध्यक्ष राजेश जैन, राजेन्द्र बैद और सुरेन्द्र कोठारी ने अभिनंदन पत्र प्रदान किया। महिला मंडल के द्वारा भी अभिनंदन पत्र व साहित्य देखकर गौतम जैन का सम्मान किया गया समारोह  में डॉ. पारस जैन, विनोद बांठिया, नवरत्न बांठिया, विद्याधर, सुरेन्द्र बोथरा, राजेन्द्र बोथरा, वीरेन्द्र बोथरा, डॉ. विक्रम जैन, गौरीशंकर बांठिया, सुरेन्द्र बांठिया, लुनकरणसर से पधारी विजय सिंह बोथरा व बाम्बे से आए प्रदीप बुच्चा सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं।
मंच का कुशल संचालन सभा मंत्री मनोज राखेचा ने किया। उन्होंने अतिथियों और उपस्थित समाज के लोगों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में अध्यात्म और साधना के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि तपस्वियों की प्रेरणा से समाज के युवा धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।