बंगाल के पूर्वी बर्दमान (West Bengal Burdwan Bus Accident) में नाला फेरी घाट पर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 10 की मौत हो गई। मरने वालों में 5 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। घायलों का बर्दवान मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
बर्धमान मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक तपोश घोष ने बताया कि “दो महिलाओं और आठ पुरुषों समेत 10 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। 25 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 25 घायलों में से 5 को गंभीर चोटें आई हैं। यह समूह गंगा सागर से आ रहा था, तभी उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।”
ये भी पढ़ें: Humayun Tomb Collapse: दिल्ली में हुमायूं मकबरा कैंपस में छत गिरी, 5 की मौत कई घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बस बिहार के 45 तीर्थयात्रियों को लेकर गंगासागर से लौट रही थी। तेज रफ्तार बस के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे वह NH-19 पर खड़े ट्रक को देख नहीं पाया। टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।
#WATCH | West Bengal | 10 people dead, 25 injured in a bus accident in East Burdwan
Superintendent, Bardhaman Medical College, Taposh Ghosh says, “10 people, including two women and eight men, were brought dead, and 25 injured persons have been admitted for medical treatment.… pic.twitter.com/qa1YtqHomT
— ANI (@ANI) August 15, 2025

पुलिस के मुताबिक, मरने वालों और घायलों के परिवारों से संपर्क करने के प्रयास जारी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद बिहार भेजने की तैयारी की जा रही है।
ये वीडियो देखिए
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































