विशेष बच्चों को खास रूप से किया आमंत्रित
अक्सर हम सुनते देखते है कि शादी समारोह मे बचे हुए खाने कि बर्बादी नही हो तो उसे किसी आश्रम मे या जरूरतमंदो मे वितरित कर दिया जाता है।लेकिन हनुमानगढ़ के राजपुरोहित परिवार ने खास पहल कि और समाज सेवी और शिक्षक डॉक्टर संतोष राजपुरोहित ने अपनी बेटी नवीनता कि शादी नागौर निवासी विशन सिंह राजपुरोहित के सपुत्र अमित सँग सम्पन्न कि,लेकिन ये शादी उस समय खास और चर्चा का विषय बन गईं जब राजुपरोहित परिवार द्वारा स्थानीय आश्रम के विशेष बच्चों को आमंत्रित किया और रिश्तेदारों कि तरह उनके साथ फोटो करवाए और सबसे पहले उन्हे भोजन करवाया जिसके बाद कार्यक्रम कि शुरुआत कि गईं,हलाँकि शुरू मे बच्चे असहज दिखें लेकिन फिर धीरे-धीरे समान्य हो गये,साथ ही आमंत्रित मेहमानों ने भी इन बच्चों को शादी समारोह मे देखा तो वें भी एक बार चौंक गये,बच्चों ने शादी का खूब आनंद उठाया,शादी मे शामिल हुए शहर के गणमान्य लोगों ने राजपुरोहित परिवार कि इस समाजिक पहल कि जमकर सराहना कि तो वही डॉक्टर राजपुरोहित ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को विशेष महसूस कराते है।हर रोज ना सही लेकिन ऐसे शुभ अवसर और खुशी हमें ऐसे विशेष बच्चों के साथ जरूर साँझा करनी चाहिए ताकि बच्चे अपने आप को किसी से कमत्तर महसूस नही करें।गौरतलब है कि इससे पहले भी राजपुरोहित परिवार मे हुईं शादीयों मे ऐसे विशेष बच्चों को आमंत्रित किया जाता रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































