Home अन्य इस पेड़ को मत छूना, सांप से भी ज्‍यादा ये है जहरीला,...

इस पेड़ को मत छूना, सांप से भी ज्‍यादा ये है जहरीला, देखें तस्वीरें

0
706

हम पेड़-पौधों से कितना कुछ पाते हैं। कागज से लेकर फर्नीचर तक, सबकुछ हमें पेड़ो से मिलता है। अपनी जरूरतों के लिए हम पेड़ लगाने से ज्यादा उन्हें काट भी रहे हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि कुछ पेड़ ऐसे हैं जिनके पास से गुजरना ही आपकी जान ले सकता है।

हैरानी की बात नहीं है ये सच है। होगवीड, यह गाजर घास की प्रजाति का पौधा होता है जो ज्‍यादा बड़ा तो नहीं है लेकिन खतरनाक इतना जैसे कि (कोबरा) जहरीला सांप। जी हां होगवीड काफी जहरीला पौधा माना जाता है। यह किलर ट्री के नाम से भी फेमस है। इस खतरनाक और दिखने में बेहद खूबसूरत लगने वाले पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है।

छू लेने पर होता है ऐसा असर

होगवीड पौधा न्यूयॉर्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है। इसे छूने भर से हाथों पर छाले या फफोले पड़ जाते हैं। ये छाले या फफोले मवाद भरे होते हैं। कहा जाता है कि कभी-कभी इसे छूने के 48 घंटे के भीतर इसका खतरनाक ऐसा असर होता है कि लोगों को ठीक होने में कई साल का वक्त लग जाता है। कहते तो यह भी हैं कि इस पौधे को छूने से इंसान के आंखों की रोशनी भी चली जाती है। डाक्टर्स के मुताबिक अभी तक इन पौधे से शरीर को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा नहीं बनी है।

क्‍यों है जहरीला

होगवीड इतना जहरीला क्‍यों है इसको लेकर सब हैरान हैं। पौधे के अंदर सेंसटाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन पाया जाता है जो सांप के जहर से भी ज्‍यादा खतरनाक माना जाता है। अगर आपने इस पेड़ को सहला भी दिया तो कुछ ही घंटों में पूरी त्वचा जलने लगेगी। यहां तक कि अगर आप धूप में गए तो परिणाम और भयंकर हो जाएंगे। कुछ लोग जो होगवीड के संपर्क में आए लगभग 6 महीने तक धूप में नहीं जा पाए।

देखें फोटो-

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)