लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, कई यात्री घायल

0
337

लंदन: पारसन्स ग्रीन में एक अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका होने की खबर मिली है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक,धमाका सुबह 8.21 बजे हुआ। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं और कुछ लोगों के चेहरे भी झुलस गए हैं। भगदड़ मचने के कारण कई लोगों के घायल होने की खबर आई है। लंदन की मीडिया के मुताबिक पुलिस इस घटना को आतंकी हमले से भी जोड़ के देख रही है।

धमाके एक नागरिक ने  ट्वीट में कहा कि जिस डब्बे में धमाका हुआ- उसमें वायर और कैमिकल साफ नजर आ रहे थे। उन्होंने उसका फोटो भी शेयर किया है, हालांकि ये बहुत साफ नहीं है। माना जा रहा है ये व्यक्ति उसी वक्त ट्रेन में मौजूद था।

डेली मेल की खबर के अनुसार एक आई विटनेस के हवाले से बताया- हम लोग ट्यूब ट्रेन में आगे की सीट्स पर थे। कुछ लोग अखबार पढ़ रहे थे। पास ही एक सफेद कंटेनर था। जब हम स्टेशन पर उतरने के लिए खड़े हुए तो उसमें धमाका हो गया और केमिकल जैसा कुछ बाहर निकल गया।

लंदन के अबतक के सबसे बड़े धमाके-

23 मई 2017: ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में अमेरिकी पॉप सिंगर आरियाना ग्रांडे के कार्यक्रम के दौरान हुए ब्लास्ट में 22 लोगों की मौत हो गई और 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया। सलमान अबेदी नाम के एक आत्मघाती हमलावर ने इस हमले को अंजाम दिया।

7 जुलाई 2005: को लंदन में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में करीब 52 लोग मारे गए और 770 से ज्यादा घायल हुए। हमलावरों ने लंदन मेट्रो की 3 भूमिगत ट्रेनों में धमाका किया। इसके करीब एक घंटे बाद चौथे हमलावर ने एक डबल-डेकर बस में खुद उड़ा लिया। ये हमले ब्रिटेन के इतिहास में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में एक थे। 

21 जुलाई 2005: 4 जिहादी हमलावरों ने लंदन ट्रांसपोर्ट सिस्टम को निशाना बनाने और मेट्रो के अंदर बम धमाका करने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे।

ौैा

फरवरी 1991: IRA द्वारा की गई हमले की इस कोशिश में तत्कालीन प्रधानमंत्री जॉन मेजर और प्रमुख कैबिनेट मंत्री बाल-बाल बचे। इसमें डाउनिंग स्ट्रीट पर मोर्टार से हमला किया गया था। 3 में से एक मोर्टार बम इमारत के पीछे स्थित बगीचे में गिरा और अपने निशाने से केवल 15 मिनट की दूरी पर फट गया। अगर निशाना सही जगह पर लगता, तो यह बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।

अक्टूबर-नवंबर 1974: ब्रिटिश पब्स में हुए धमाकों में 28 लोग मारे गए थे और 200 से भी ज्यादा लोग घायल हुए। इन हमलों को आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (IRA) ने अंजाम दिया था।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now