CCTV में कैद हुई दरिंदगी, थार चालक ने जानबूझकर 2 बार बुजुर्ग को कुचला, देखें VIDEO

591

सोशल मीडिया पर एक स्कूली (Thar Hit Jammu Man video viral) पर सवार व्यक्ति को जानबूझकर टक्कर मारने का वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि ये जम्मू की है। जिसमें वीडियो में दिख रहा है एक थार सवार जानबूझकर बुजुर्ग व्यक्ति को दो बार टक्कर मार रहा है।

पहली टक्कर गलती से मानी जा सकती है लेकिन लेकिन उसके बाद थार चालक ने रिवर्स में गाड़ी घुमा कर जानबूझकर बुजुर्ग को दूसरी टक्कर मारी। यह केवल टक्कर नहीं अगर आप वीडियो देखेंगे तो आपकी रुह कांप जाएगी।

इस घटना का 27 जुलाई का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि गांधी नगर में अल्लोरा टेक्सटाइल्स के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की स्कूटी थार से टकरा गई। इससे स्कूटी सवार बुजुर्ग गिर जाता है।

वह उठकर थार की ओर देखता है, इतने में थार चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स की और जानबूझकर बुजुर्ग को फिर से टक्कर मारी। इससे बुजुर्ग घिसटता हुआ काफी दूर गिरता है।

इसके बाद थार से एक युवक उतरता है और बुजुर्ग के पास जाकर कुछ कहता है। आसपास के लोग भी उससे बहस करते हैं तो वह थार में बैठकर मौके से फरार हो जाता है।

पुलिस ने इस पूरी घटना पर क्या कहा?
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से ड्राइविंग), 109 (हत्या की कोशिश) और 125(A) (मानव जीवन को खतरे में डालना) के तहत FIR दर्ज की है और वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनन आनंद अभी फरार है। उसके शहर से बाहर चले जाने का अनुमान है। उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। मामला दर्ज करके थार मालिक और मनन के पिता राजिंदर आनंद को हिरासत में लिया गया है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

जम्मू में ऐसे हिट एंड रन मामले पहले कभी नहीं सुने
थार से घायल व्यक्ति के बेटे ने कहा, थार चलाने वाले व्यक्ति ने हमारे पिताजी को दो बार टक्कर मारी। उस पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। हमारे पिताजी ICU में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि उनके सिर में फ्रैक्चर है और हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। जम्मू में ऐसे हिट एंड रन मामले पहले कभी नहीं सुने गए। ये सब दिल्ली और दूसरी जगहों पर होता है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

देखें VIDEO

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot (@panchdoot_news)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।