HDFC स्टाफ ने जवान को दी गंदी गालियां, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, देखिए VIDEO

वायरल ऑडियो में महिला कर्मचारी कहती है- “अगर तुम पढ़े-लिखे होते तो किसी अच्छी कंपनी में काम कर रहे होते, तुम्हें बॉर्डर पर क्यों भेजा जाता? इसलिए तुम्हारे बच्चे अपाहिज पैदा होते हैं

869

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें HDFC बैंक की महिला कर्मचारी और एक ग्राहक (HDFC Army News) के बीच बातचीत सुनी जा सकती है। ग्राहक भारतीय सेना का जवान है, लेकिन लोन विवाद के दौरान महिला स्टाफ ने जिस तरह से उससे बात की, उसने लोगों का गुस्सा भड़का दिया।

इस वायरल कॉल में महिला कर्मचारी, जिसका नाम अनुराधा वर्मा बताया जा रहा है, जवान से अपमानजनक और धमकी भरे लहज़े में बात करती सुनी गई। उसने न सिर्फ उसकी आर्थिक स्थिति पर तंज कसा, बल्कि उसकी शिक्षा और परिवार तक को लेकर आपत्तिजनक बातें कही।

क्या कहा HDFC महिला कर्मचारी ने?
वायरल ऑडियो में महिला कर्मचारी कहती है- “अगर तुम पढ़े-लिखे होते तो किसी अच्छी कंपनी में काम कर रहे होते, तुम्हें बॉर्डर पर क्यों भेजा जाता? इसलिए तुम्हारे बच्चे अपाहिज पैदा होते हैं और तुम जैसे लोग शहीद बन जाते हो। मैं भी डिफेंस फैमिली से हूं, मुझे मत सिखाओ।

अगर सच में बड़े घराने से होते तो 15–16 लाख का लोन क्यों लेते? पाँच हज़ार लौटाने में दिक्कत होती है और मुझे लेक्चर दे रहे हो? मुझे चैलेंज किया है तो अब करके दिखाओ।” ये शब्द सुनकर लोग हैरान रह गए कि कोई बैंक कर्मचारी इस तरह से किसी ग्राहक, वह भी आर्मी जवान से, कैसे बात कर सकता है।

ये भी पढ़ें: Atal Pension Yojana में 210 में हर महीने पाएंगे 5000, जानिए इस स्कीम के बारें सबकुछ

चैनल को सब्सक्राइब करें

मामला क्यों गंभीर है?
बैंक कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वो हर ग्राहक से शांत और पेशेवर तरीके से बात करे। लेकिन यहाँ पर एक महिला स्टाफ ने न सिर्फ गुस्से में अपमानजनक बातें कहीं बल्कि आर्मी और शहीदों तक का अपमान कर दिया। यही वजह है कि मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब बैंक पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

वायरल वीडियो पर भड़का GenZ
वीडियो सामने आते ही ट्विटर (X) पर लोग भड़क उठे। एक यूज़र ने लिखा, ये कैसे बैंक कर्मचारी हैं जो डिफेंस पर्सनल से ऐसे बात कर रही है? HDFC बैंक को तुरंत इसे बर्खास्त करना चाहिए। दूसरे ने कहा“कारण जो भी हो, इस महिला को बच्चों पर या शहीदों पर टिप्पणी करने का कोई हक़ नहीं है। कई लोगों ने बैंक पर सवाल उठाते हुए लिखा- शर्म आनी चाहिए ऐसे स्टाफ को रखने पर।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।