अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुआ ‘वीरे दी वेडिंग’ का नया गाना, देखें Video

0
546

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अब तक 4 गानें रिलीज किए जा चुके हैं। अब हाल ही में फिल्म के एक और गाने ‘आ जाओ न’ को रिलीज किया गया है।

इस गाने में काफी उदासी नजर आ रही है। इस गाने को अरिजीत सिंह और सास्वत सचदेवा ने गाया है। वहीं इस गाने के लिरिक्स राज शेखर ने लिखे हैं। इस गाने में चारों एक्ट्रेस काफी इमोशनल नजर आ रही है।

फिल्म की कहानी चार लेडी दोस्तों की है। इसमें आजादी के साथ बोल्ड और गालियां भी दिखाई दी है। करीना कपूर इस फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। बेटे तैमूर के बाद करीना की ये कमबैक मूवी है। इसलिए बड़े पर्दे पर करीना का वहीं पुराना हॉट लुक देखने का इंतजार फैंस कर रहे हैं।

आपको बता दें इस फिल्म की निर्माता सोनम कपूर की बहन रिया कपूर है। ये फिल्म 1 जून को देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहां देखें गाना-

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now