अगर आप Valentine’s Day के मौके पर किसी खास को बेहतरीन गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रहे है तो Apple आपके लिए ये मौका लाया है। दरअसल, Apple ने भारत में अपनी Valentine’s Day Sale शुरू कर दी है, जिसमें कंपनी अपने कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर सीमित समय के लिए आकर्षक ऑफर्स दे रही है। यह सेल Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव है और इसमें iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।
इस बार Apple ने सीधे कीमतें घटाने की बजाय इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दिया है। ICICI बैंक, Axis बैंक और American Express के चुनिंदा कार्ड्स से पेमेंट करने पर कैशबैक तुरंत बिल से घट जाएगा, जिससे ग्राहक को कम कीमत चुकानी होगी। बाकी डिलीवरी और पेमेंट प्रोसेस Apple के सामान्य नियमों के अनुसार ही रहेगा।
MacBook पर सबसे ज्यादा फायदा
Valentine’s Day Sale में सबसे बड़ा फायदा MacBook खरीदने वालों को मिल रहा है। Apple चुनिंदा MacBook मॉडल्स पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। 13-इंच MacBook Air (M4 चिप) की कीमत 99,900 रुपये है, लेकिन कैशबैक के बाद यह 89,900 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 14-इंच MacBook Pro (M4 चिप) की कीमत 1,69,900 रुपये से घटकर 1,59,900 रुपये हो जाती है। 16-इंच MacBook Pro (M4 Pro चिप) भी 10,000 रुपये सस्ता होकर 2,39,900 रुपये में उपलब्ध है।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स अलग से बैंक ऑफर्स दे रहे हैं, जिससे कुछ मॉडल्स और सस्ते मिल सकते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमत चेक करना फायदेमंद रहेगा।
iPhone पर भी मिल रही छूट
iPhone खरीदने वालों के लिए भी Apple की यह सेल खास है। iPhone 17 सीरीज पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है।
कैशबैक के बाद iPhone 17 Pro की कीमत 1,24,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,49,900 रुपये हो जाती है। वहीं, iPhone Air अब 1,14,900 रुपये में और स्टैंडर्ड iPhone 17 77,900 रुपये में उपलब्ध है।
पुराने मॉडल्स जैसे iPhone 16 और iPhone 16 Plus पर भी 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। एक्सचेंज और बंडल ऑफर्स के चलते अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों में फर्क हो सकता है।
Watch, AirPods और iPad पर भी ऑफर
Apple Watch Series 11 पर 4,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है, जबकि Apple Watch SE 3 पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है। AirPods Pro (तीसरी जनरेशन) और AirPods 4 पर 1,000 रुपये का कैशबैक ऑफर है।
iPad सेगमेंट में iPad Air पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, स्टैंडर्ड iPad और iPad mini पर 3,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कुल मिलाकर, Apple की Valentine’s Day Sale उन लोगों के लिए अच्छा मौका है जो लंबे समय से Apple प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे थे। हालांकि, खरीदारी से पहले अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कीमतों की तुलना करना समझदारी होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































