BGMI 4.0 का इंतज़ार खत्म! देखें कैसे बदल जाएगा आपका गेमप्ले, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

BGMI का 4.0 अपडेट गेमिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना रहा है। इसमें हॉरर-थीम वाला गेमप्ले, नए स्किल्स और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं।

484

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI 4.0 Update) का नया वर्ज़न 4.0 आज, 11 सितंबर 2025 से एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध हो गया है। क्राफ्टन (Krafton) ने आधिकारिक तौर पर इसका रोलआउट शुरू कर दिया है। इस अपडेट को Spooky Soiree थीम के साथ पेश किया गया है, जिसमें प्लेयर्स को भूतिया कंटेंट, नए गेम मोड्स और कई बड़े कोलैबोरेशन देखने को मिलेंगे।

अगर आप BGMI खेलते हैं, तो इस अपडेट को डाउनलोड करने का तरीका और इसमें मिलने वाले खास फीचर्स यहां पढ़ सकते हैं।

कैसे करें BGMI 4.0 अपडेट डाउनलोड?
नया वर्ज़न अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए लाइव हुआ है। इसे गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

डाउनलोड प्रोसेस:

  • अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें।
  • सर्च बार में BGMI या BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA टाइप करें।
  • KRAFTON, Inc. का आधिकारिक ऐप सिलेक्ट करें।
  • अगर आपने गेम पहले से इंस्टॉल किया है, तो आपको Update बटन दिखेगा।
  • अपडेट पूरा होते ही गेम ओपन करें और इन-गेम रिसोर्स डाउनलोड कर खेलना शुरू करें।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

BGMI 4.0 अपडेट की खासियतें Spooky Soiree थीम
इस अपडेट का सबसे बड़ा आकर्षण है Spooky Soiree Themed Classic Mode, जिसमें खिलाड़ी एक रहस्यमयी मेंशन (Mansion) को एक्सप्लोर कर पाएंगे। यहां उनके साथ होगा उनका भूतिया साथी Ghostie।

Ghostie के स्किल्स और पावर

  • Floating Balloon: प्लेयर को आसमान में उड़ने का मौका देता है।
  • Guardian Shield: दुश्मनों से बचाने वाला विशाल शील्ड।
  • Armorer: आपके आर्मर को रिपेयर करने की क्षमता।
  • Ghost Helm: सिर पर अटैक होने पर डैमेज को कम करता है।
  • Scan: दुश्मनों की लोकेशन ट्रैक कर मार्क करता है।
  • Boost & Heal: रनिंग स्पीड बढ़ाता है और हेल्थ रिकवर करता है।

Prankster Ghost Mode अगर आप गेम में डिफीट हो जाते हैं, तो Ghost Mode में बदलकर भी टीम को सपोर्ट कर पाएंगे।

  • Bomb Attack: तेजी से चलने वाला बम बनकर दुश्मनों को नुकसान पहुंचाना।
  • Scan: दुश्मन की लोकेशन सबको दिखाना।
  • Shield: एक प्रोटेक्टिव शील्ड बनकर टीम को कवर देना।
  • नोट: Ghostie के सभी स्किल्स अपडेट रिलीज़ के दो हफ्ते बाद धीरे-धीरे अनलॉक होंगे।

क्यों है खास ये अपडेट?
BGMI का 4.0 अपडेट गेमिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार बना रहा है। इसमें हॉरर-थीम वाला गेमप्ले, नए स्किल्स और एडवांस्ड फीचर्स जोड़े गए हैं। खासकर Ghostie मोड और Prankster Ghost गेम को और रोमांचक बनाएंगे।