लॉन्च हुआ BitChat, अब बिना इंटरनेट के भेज सकेंगे मैसेज, जानें कैसे करेगा ऐप काम?

यह एप खास तौर पर उन जगहों पर यूजफुल है, जहां इंटरनेट कनेक्शन अवेलेबल नहीं है या जहां नेटवर्क बंद हो। ट्रेडिशनल मैसेजिंग एप्स जैसे व्हाट्सएप या टेलीग्राम के उलट, बिटचैट पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड है।

519

ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने एक नया मैसेजिंग एप बिटचैट (BitChat) लॉन्च किया है, जो यूजर्स को बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी मैसेज भेजने की सुविधा देता है। यह एप प्राइवेसी और डीसेंट्रलाइजेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, और फिलहाल केवल iPhone यूजर्स के लिए TestFlight के ज़रिए उपलब्ध है।

कैसे काम करता है BitChat?
BitChat का पूरा सिस्टम peer-to-peer नेटवर्किंग पर आधारित है। इसका मतलब है कि यह ऐप मैसेज भेजने के लिए किसी सेंट्रल सर्वर या मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर नहीं करता। इसके बजाए, यह पास के अन्य डिवाइसेज़ से सीधा कनेक्ट कर डेटा ट्रांसफर करता है – ठीक वैसे ही जैसे ब्लूटूथ या लोकल वाई-फाई से डिवाइसेज़ आपस में जुड़ते हैं।

ये भी पढ़ें: क्यों Google पर ट्रेंड कर रहा है Archita Phukan viral video original? यहां देखें सबकुछ

यह एप खास तौर पर उन जगहों पर यूजफुल है, जहां इंटरनेट कनेक्शन अवेलेबल नहीं है या जहां नेटवर्क बंद हो।ट्रेडिशनल मैसेजिंग एप्स जैसे व्हाट्सएप या टेलीग्राम के उलट, बिटचैट पूरी तरह से डिसेंट्रलाइज्ड है। इसके लिए यूजर्स को ईमेल या फोन नंबर से अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। मैसेज केवल यूजर्स के डिवाइस पर स्टोर होते हैं और कुछ समय बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। इससे यूजर्स की प्राइवेसी और सेंसरशिप से सुरक्षा तय होती है।

ये भी पढ़ें: Snapchat का सोशल मीडिया पर कब्जा, जल्द होगी FB, Insta की छुट्टी, जानें भारत में कैसे बढ़ा क्रेज?

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

BitChat की खासियत?

  • इंटरनेट-फ्री मैसेजिंग: यूजर्स एक-दूसरे को मैसेज भेज सकते हैं बिना मोबाइल नेटवर्क या वाई-फाई कनेक्शन के।
  • पूरी तरह डीसेंट्रलाइज्ड: कोई सर्वर या क्लाउड स्टोरेज नहीं; सभी डेटा सिर्फ यूजर के डिवाइस में होता है।
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: सुरक्षा और प्राइवेसी को प्राथमिकता दी गई है।
  • ओपन-सोर्स टेक्नोलॉजी: BitChat ओपन-सोर्स सॉल्यूशन पर काम करता है, जिससे डेवलपर्स इसमें सुधार और सहयोग कर सकते हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।