भारत के इन 4 राज्यों में बढ़ें Covid 19 के केस, जानिए क्या ये खतरनाक है या नहीं

191

भारत में कोविड-19 (Covid 19) के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और एहतियाती उपायों को तेज कर दिया है। अभी तक किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत में भी 12 मई के बाद से केस बढ़े हैं। 11 राज्यों में नए केस सामने आए हैं। ज्यादातर मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं। 19 मई को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े दिए, उसके मुताबिक देश में एक्टिव केस 257 हैं। मुंबई में दो मरीजों की मौत की खबर भी आई है। हालांकि एक्सपर्ट्स कोरोना के इस वैरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं मान रहे हैं।

सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 12-18 मई के बीच कोविड के 164 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। 19 मई को जारी रिपोर्ट में  भारत में 257 एक्टिव केस हैं। हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री के अफसरों ने मीडिया से कहा कि भारत में जो केस आए हैं, वो सीरियस नहीं हैं। इसमें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है।

ये भी पढ़ें: गूगल IO 2025 के AI स्मार्ट टूल्स ने मचाई टेक वर्ल्ड में धूम, यहां जानें Google के नए अपडेट्स

जिन राज्यों में कोविड के मामले ज्यादा बढ़े हैं, उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। 19 मई को जारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल में एक्टिव केस की संख्या 95 हो गई। इनमें 69 केस 12 मई से बढ़े हैं। तमिलनाडु में एक्टिव केस 66 हैं, जो पिछले एक हफ्ते के मुकाबले दोगुना है। महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 56 बताई गई है।

हालांकि राज्यों के दावे केंद्र सरकार के आंकड़ों से अलग हैं। 20 मई को महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि राज्य में 106 एक्टिव केस हैं। इनमें 52 मरीजों में हल्के लक्षण हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबई में दो लोगों की मौत भी रिपोर्ट की गई है। सरकार ने बताया कि दोनों मरीजों को पहले से कई बीमारियां थीं। इस साल राज्य में कोविड से जुड़ी ये पहली दो मौतें हैं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

क्या हालात है बाहर के देशों के 
सिंगापुर, चीन, थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग, एशियाई देशों ​​​​​​में कोरोना फिर लौट आया है। सिंगापुर में 13 मई तक कोरोना के 14,200 और थाईलैंड में 17 मई तक 33,030 नए मरीज मिले हैं। हॉन्गकॉन्ग में 10 मई तक 1042 नए केस दर्ज किए गए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।