Google Pixel 10 Series Price & Specs: कौन-सा मॉडल है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां

600

गूगल ने एनुअल इवेंट ‘मेड बाय गूगल’ में पिक्सल 10 सीरीज (Google Pixel 10 Series) लॉन्च कर दिया है। इसमें पिक्सल 10, पिक्सल 10 प्रो, पिक्सल 10 प्रो XL और पिक्सल 10 प्रो फोल्ड शामिल हैं। इसके अलावा, वैरिएबल डिवाइस में पिक्सल वॉच 4, बड्स 2a और बड्स प्रो 2 भी पेश किए गए।

भारतीय बाजार पिक्सल 10 प्रो फोल्ड (Pixel 10 Pro Fold) कंपनी का पिक्सल 9 प्रो फोल्ड के बाद दूसरा फोल्डेबल फोन है। इसकी कीमत 1,72,999 रुपए रखी गई है। इसके अलावा पिक्सल 10 की कीमत 79999 रुपए, पिक्सल 9 प्रो की कीमत 1,09,999 रुपए और पिक्सल 10 प्रो XL की कीमत 124999 रुपए है।

भारत में सभी डिवाइस की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। पिक्सल 10, 10 प्रो, और 10 प्रो XL की डिलीवरी 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। पिक्सल 10 प्रो फोल्ड की डिलीवरी 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो सकती है। ये डिवाइसेज गूगल स्टोर और फ्लिपकार्ट पर अवेलेबल होंगे। क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पिक्सल 10 सीरीज पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा। आइए देखें हर प्रोडक्ट क्या खास लेकर आया है..

ये भी पढ़ें: 21,000 लगाएं, 20 लाख कमाएं! वित्त मंत्री ने बताई ऐसी स्कीम, फिर देखिए क्या हुआ?

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

यहां देखें पिक्सल 10, 10 प्रो, और 10 प्रो XL और Pixel 10 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन

फीचर Pixel 10 Pixel 10 Pro Pixel 10 Pro XL Pixel 10 Pro Fold
डिस्प्ले 6.3-इंच OLED 6.7-इंच OLED LTPO 6.9-इंच OLED LTPO 6.4-इंच कवर + 8-इंच Flex
प्रोसेसर Tensor G5 (3nm) Tensor G5 (3nm) Tensor G5 (3nm) Tensor G5 (3nm)
कैमरा ट्रिपल कैमरा (50MP) 50MP + अल्ट्रा वाइड + टेलीफोटो 50MP एडवांस्ड ज़ूम (100x तक) 50MP मल्टी-लेंस कैमरा
वीडियो रिकॉर्डिंग 4K 8K वीडियो सपोर्ट 8K + Pro Res सपोर्ट 8K वीडियो सपोर्ट
बैटरी 24+ घंटे 24+ घंटे 24+ घंटे + Extreme Saver 24+ घंटे + फास्ट चार्ज
चार्जिंग Qi2 वायरलेस सपोर्ट Qi2 वायरलेस + PixelSnap Qi2 वायरलेस + PixelSnap फास्ट चार्ज + वायरलेस
AI फीचर्स Circle to Search, Magic Cue Camera Coach, Magic Eraser, Circle to Search Advanced AI कैमरा + Gemini AI AI ऑप्टिमाइज़्ड मल्टीटास्किंग
डिज़ाइन/सुरक्षा Gorilla Glass Victus Gorilla Glass Victus 2 Gorilla Glass Victus 2 IP68 Water + Dust Proof
कीमत (भारत में) ₹79,999 से शुरू ₹1,09,999 ₹1,24,999 अभी घोषणा नहीं हुई


Google Pixel Watch 4 में क्या है खास

गूगल ने इस इंवेट में केवल फोन्स ही नहीं बल्कि Google Pixel Watch 4 को भी लॉन्च कर दिया गया है। दो अलग-अलग साइज में लॉन्च हुई इस वॉच में आप लोगों को जेमिनी का क्विक एक्सेस, 40 से ज्यादा एक्सरसाइज मोड्स, लॉस ऑफ प्लस डिटेक्शन जैसे कई काम के हेल्थ फीचर्स को शामिल किया गया है।

ये वॉच सिंगल चार्ज पर जबरदस्त बैटरी बैकअप के साथ उतारी गई इस स्मार्टवॉच के 41mm (वाई-फाई) वेरिएंट की कीमत 39,900 रुपए, 45mm साइज़ वेरिएंट की कीमत 43,900 रुपए से शुरू होती है। फिलहाल उपलब्धता यानी रिलीज डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।