छठ पूजा की फोटोज अब बनेंगी ट्रेंडिंग! जानिए 6 Hindi AI Prompts जो बदल देंगे आपका लुक

822

त्योहारों का सीजन अब सिर्फ़ पूजा और मिठाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी झलक भी उतनी ही अहम हो गई है। दिवाली और भाई दूज के बाद अब छठ पूजा के लिए लोग Google Gemini की मदद से खूबसूरत AI तस्वीरें बना रहे हैं। बिहार, यूपी और झारखंड के लोगों के लिए यह त्योहार सिर्फ़ आस्था नहीं, बल्कि पहचान का प्रतीक है।

इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। अगर आप भी इस मौके पर अपनी फोटो को एक पारंपरिक छठ लुक में बदलना चाहते हैं, तो ये Chhath Puja Ai Prompt आपके बहुत काम आने वाले हैं।

1. सूर्योदय के समय अर्घ्य देती महिला (Chhath Puja Sunrise Scene Prompt)

AI Prompt (in English):
Show me standing knee-deep in a sacred river, offering Arghya to the rising sun. I’m holding a brass basket filled with fruits, sugarcane, and diyas. I’m wearing a bright yellow silk saree with wet pleats visible, sindoor on my forehead, and a divine glow reflecting on the water from the morning sunlight.

हिन्दी में प्रोम्प्ट:
एक पवित्र नदी में घुटनों तक पानी में खड़ी महिला जो उगते सूरज को अर्घ्य दे रही है। हाथ में पीतल का सूप, उसमें फल, गन्ना और दीए रखे हुए हैं। उसने पीली रेशमी साड़ी पहनी है और सूरज की किरणें पानी पर पड़कर उसके चारों ओर एक दिव्य आभा बना रही हैं।

2. सूर्यास्त की बेला में छठ पूजा (Chhath Puja at Sunset Prompt)

AI Prompt (in English):
Show me standing waist-deep in the river during sunset, surrounded by floating diyas. I’m wearing a red saree with golden border, holding a basket filled with coconuts and diyas, with the orange sky reflecting on the water.

हिन्दी में प्रोम्प्ट:
एक महिला कमर तक पानी में खड़ी है, चारों ओर नदी में तैरते दीये हैं। उसने सुनहरी बॉर्डर वाली लाल साड़ी पहनी है और सूप में नारियल व दीए रखे हैं। आसमान का नारंगी रंग पानी में झलक रहा है, जो पूरी तस्वीर को शांत और खूबसूरत बना रहा है।

3. पूजा की तैयारी करती महिला (Preparing for Chhath Puja Prompt)

AI Prompt (in English):
Transform my photo into a woman decorating a Chhath Puja basket with fruits, sugarcane, and diyas on a rooftop, under soft evening light, wearing a yellow saree with a red border, smiling calmly.

हिन्दी में प्रोम्प्ट:
एक महिला छत पर बैठी है और सूप को फलों व दीयों से सजा रही है। उसने लाल किनारी वाली पीली साड़ी पहनी है और शाम की हल्की रोशनी में मुस्कुरा रही है।

4. ठेकुए बनाती महिला (Making Prasad for Chhath Prompt)

AI Prompt (in English):
Show me as a traditional woman kneading dough for Thekua near a clay stove in a courtyard, wearing a mustard and red cotton saree, sindoor running from nose to forehead, with brass utensils beside and soft morning sunlight on her face.

हिन्दी में प्रोम्प्ट:
एक महिला आंगन में मिट्टी के चूल्हे के पास बैठी ठेकुए का आटा गूंथ रही है। उसने सरसों-लाल साड़ी पहनी है और माथे से नाक तक लंबा सिंदूर लगा है। पास में पीतल के बर्तन रखे हैं और चेहरे पर सुबह की धूप पड़ रही है।

5. नदी किनारे खड़ी भक्त महिला (Offering Prayers to the Sun Prompt)

AI Prompt (in English):
Transform my image into a woman standing waist-deep in the river during sunrise, wearing a saffron saree with wet pleats clinging to her, hands joined in prayer towards the sun, with warm golden rays reflecting on her peaceful face.

हिन्दी में प्रोम्प्ट:
नदी में कमर तक पानी में खड़ी महिला, जिसने केसरिया साड़ी पहनी है और सूरज की ओर हाथ जोड़े हुए है। सूरज की रोशनी उसके चेहरे पर सुनहरी चमक बिखेर रही है।

6. टोकरी उठाए घाट की ओर जाती महिला (Carrying Basket to the Ghat Prompt)

AI Prompt (in English):
Show a traditional woman walking towards the river ghat at sunrise, carrying a big basket of fruits, coconuts, and sugarcane on her head, wearing a red and yellow silk saree, with orange sindoor shining from nose to forehead.

हिन्दी में प्रोम्प्ट:
सूर्योदय के समय घाट की ओर जाती महिला, जिसके सिर पर फलों और गन्ने से भरी टोकरी रखी है। उसने लाल-पीली रेशमी साड़ी पहनी है और माथे पर चमकता सिंदूर उसकी आस्था दिखा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।