Instagram ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स, अब क्रिएटर्स को मिलेगा फायदा ही फायदा, जानें कैसे?

1360

इंस्टाग्राम यूज़र्स के लिए एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। Meta ने 6 अगस्त को एक प्रेस रिलीज़ में जानकारी दी कि इंस्टाग्राम (Instagram New Feature) में अब रीपोस्ट, लोकेशन मैप और रील्स में ‘फ्रेंड्स’ टैब जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यूज़र्स अपने दोस्तों से पहले से ज्यादा आसानी से जुड़े रह सकेंगे।

इस फीचर की खास बात यह है कि आपको किसी भी तरह के टैग, कैप्शन और टेक्स्ट लिखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप इस फीचर को बिना किसी रूकावट के इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं Repost Feature, Instagram Location, Friends Tab फीचर्स कैसे काम करता है।

Repost Feature को कैसे Use करें

  • रील और वीडियो, जिसे आप रीपोस्ट करना चाहती हैं, उस पर क्लिक करें।
  • इस क्लिक पर टैप करते ही रील या वीडियो तुरंत शेयर हो जाएगी।
  • हालांकि इस पर आपको किसी प्रकार का कोई कैप्शन, टैग या टेक्स्ट लिखने की जरूरत नहीं पडे़गी।
  • रील या वीडियो, जिसे आप रीपोस्ट कर रहे हैं, उसे देखने के लिए अपने अकाउंट पर जाएं।
  • यह पर आपको पोस्ट, रील और सेव ऑप्शन के बीच में एक और ऑप्शन एड हो जाएगा।
  • इस पर क्लिक कर आप देख सकती हैं, कि आप कौन-कौन रील रीपोस्ट की है।

ये भी पढ़ें: Instagram लेकर आया कमाल के AI फीचर्स, यहां जानिए नए फीचर्स के बारें में सबकुछ

रीपोस्ट को कैसे हटाएं

  • रीपोस्ट हुए वीडियो या रील को हटाने के लिए Repost ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर दिख रही पोस्ट पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद रील पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां पर रीपोस्ट ऑप्शन पर दोबारा से क्लिक कर दें।
  • इसके बाद वीडियो हट रीपोस्ट से हट जाएगी।

ये भी पढ़ें:  Instagram पर इन 2 नए फीचर्स की मदद से बढ़ेंगे फॉलोवर्स, बस जानिए ये सेटिंग

लोकेशन से जुड़ेगा नया इंस्टाग्राम मैप
इंस्टाग्राम ने ‘मैप’ नामक एक नया फीचर भी लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र अपनी लोकेशन चुनिंदा दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह ऑप्ट-इन है, यानी यूज़र को खुद तय करना होगा कि वे यह जानकारी शेयर करना चाहते हैं या नहीं।

इस फीचर के तहत, यूज़र मैप खोलकर देख सकेंगे कि उनके दोस्त और फेवरेट क्रिएटर्स कहां से रील्स या पोस्ट कर रहे हैं। लोकेशन शेयरिंग को यूज़र किसी भी समय बंद कर सकते हैं और यह सुविधा पेरेंटल कंट्रोल के साथ भी आएगी, जिससे माता-पिता अपने टीनएज बच्चों की लोकेशन शेयरिंग पर निगरानी रख सकेंगे।

ये भी पढ़ें: Instagram Reels वायरल करने के 6 खास टिप्स, मिलेंगे लाखों व्यू

‘Friends’ टैब से मिलेगी दोस्तों की पसंद की जानकारी
कंपनी ने रील्स सेक्शन में ‘Friends’ नाम का एक नया टैब जोड़ा है, जहां यूज़र देख सकेंगे कि उनके दोस्त किन रील्स पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं या किन पर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। इस टैब में यूज़र को उनके करीबी दोस्तों की एक्टिविटी दिखाई देगी, जिससे सोशल कनेक्शन को और मजबूत करने की उम्मीद है। इसके अलावा यूज़र यह भी कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन-सी एक्टिविटी दूसरों को दिखे और कौन-सी नहीं।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

बता दें, ये सभी फीचर्स दुनिया भर में धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं। इन तीनों फीचर्स रीपोस्ट, मैप और ‘Friends’ टैब की शुरुआत फिलहाल अमेरिका में की गई है। कंपनी ने बताया है कि जल्द ही इन्हें अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।