सोशल मीडिया पर छाया Nano Banana ट्रेंड, ऐसे बनाएं अपना 3D मिनी फिगर मुफ्त में

Nano Banana असल में गूगल के Gemini 2.5 Flash Image टूल से जुड़ा हुआ है। यह टूल किसी भी तस्वीर या टेक्स्ट को लेकर उसे एक हाई-क्वालिटी 3D मिनी फिगर में बदल देता है।

717

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका नाम है Nano Banana यह एक AI आधारित (nano banana model) टूल है, जिसकी मदद से लोग अपनी फोटो या सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालकर 3D मिनी फिगर बना रहे हैं। खास बात यह है कि यह ट्रेंड बिल्कुल मुफ्त है और इसकी लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ रही है कि हर कोई अपना Nano Banana वर्जन सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है।

Nano Banana ट्रेंड क्या है?
Nano Banana असल में गूगल के Gemini 2.5 Flash Image टूल से जुड़ा हुआ है। यह टूल किसी भी तस्वीर या टेक्स्ट को लेकर उसे एक हाई-क्वालिटी 3D मिनी फिगर में बदल देता है। इसमें चेहरे के एक्सप्रेशन, कपड़ों की डिटेल और बैकग्राउंड तक बेहद साफ और आकर्षक दिखते हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड कुछ ही दिनों में इतना पॉपुलर हो गया।

ये भी पढ़ें: आप भी बना सकते हैं Trending Baby AI वीडियो, ये 5 स्टेप फॉलो करें और खुद बनाएं

कैसे बनाएं अपना Nano Banana फिगर

  • अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया बेहद आसान है।
  • सबसे पहले गूगल के Gemini AI टूल या ऐप में जाएं और Nano Banana का विकल्प चुनें।
  • यहां आप अपनी पसंद की फोटो अपलोड कर सकते हैं या फिर सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं, जैसे कपड़े, स्टाइल या बैकग्राउंड कैसा हो।
  • ‘Generate’ बटन दबाते ही कुछ ही सेकंड में आपका 3D मिनी फिगर तैयार हो जाएगा।
  • इसके बाद आप इस फिगर को डाउनलोड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: BGMI 4.0 का इंतज़ार खत्म! देखें कैसे बदल जाएगा आपका गेमप्ले, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

क्यों हो रहा है इतना वायरल
Nano Banana ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सभी के लिए सुलभ है। इसे इस्तेमाल करने के लिए किसी तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है और न ही महंगे सॉफ्टवेयर की। यह मुफ्त में उपलब्ध है और इसके जरिए कोई भी अपना 3D मिनी अवतार बना सकता है। यही वजह है कि आम यूजर्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज तक, हर कोई इसे अपनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है।

3D मिनी फिगर बनाने के लिए क्या लिखें प्रॉम्प्ट?
उदाहरण के लिए जैसे- Make a 3D cartoonish figurine of a gamer boy sitting on a chair with headphones, holding a game controller, in the viral Nano Banana style.

Create a 1/7 scale commercialized figurine of the characters in the picture, designed in a realistic style and placed in a real environment. The figurine is displayed on a computer desk, standing on a round transparent acrylic base with no text or markings. On the computer screen, show the 3D modeling process of this figurine. Next to the screen, place a toy packaging box styled like premium collectible figures, featuring original artwork. The packaging design includes two-dimensional flat illustrations, similar to high-quality anime and figure merchandise.

Create a 3D mini figurine of a traveler boy with a camera around his neck, wearing a cap and jacket, standing beside a small suitcase, Nano Banana viral style.

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

हालांकि Nano Banana फिलहाल मुफ्त है, लेकिन कुछ एडवांस फीचर्स और हाई-रेजोल्यूशन एक्सपोर्ट के लिए बाद में शुल्क लिया जा सकता है। इसके अलावा, जो भी फोटो या डेटा आप इसमें डालते हैं, उसकी प्राइवेसी का ध्यान रखना जरूरी है।