भारतीय यूजर्स के लिए OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Go, जानें क्या है सब्सक्रिप्शन प्लान?

533
chatgpt

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत के लिए एक नया और सस्ता सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च किया है। इसका नाम है ChatGPT Go। यह कंपनी के महंगे प्लान ChatGPT Plus का लो-कॉस्ट वर्ज़न है। इसकी खासियत यह है कि इसमें कम कीमत में आपको ChatGPT की कई पॉपुलर और ज़रूरी सुविधाएँ मिलेंगी।

ChatGPT Go की कीमत भारत में सिर्फ ₹399 प्रति माह रखी गई है, जबकि ChatGPT Plus के लिए ₹1,999 प्रति माह खर्च करने पड़ते हैं।

ChatGPT Go और Free वर्ज़न में फर्क कंपनी के मुताबिक, ChatGPT Go में Free वर्ज़न की तुलना में कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलेंगे:

  1. GPT-5 का एक्सेस – इस नए सब्सक्रिप्शन में आपको OpenAI का लेटेस्ट और सबसे एडवांस्ड मॉडल GPT-5 मिलेगा, जिससे जवाब और भी सटीक और तेज़ होंगे।

  2. ज्यादा फाइल अपलोड करने की सुविधा – फ्री वर्ज़न में सिर्फ कुछ फाइलें अपलोड की जा सकती थीं, लेकिन Go में आप ज्यादा फाइलें अपलोड करके उनका विश्लेषण कर पाएंगे। चाहें तो स्प्रेडशीट बना सकते हैं और डेटा को गहराई से समझ सकते हैं।

  3. लंबा कॉन्टेक्स्ट विंडो – इसका मतलब है कि ChatGPT आपकी बातें और डिटेल्स ज़्यादा देर तक याद रखेगा और आपको पर्सनलाइज़्ड जवाब देगा।

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानें किस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह?

इसके अलावा ChatGPT Go में प्रोजेक्ट्स और टास्क मैनेजमेंट, कस्टम GPTs बनाने का ऑप्शन, और एडवांस्ड डेटा एनालिसिस जैसी सुविधाएँ भी मिलेंगी। साथ ही, आप फ्री वर्ज़न की तुलना में ज्यादा इमेज जेनरेट कर पाएंगे।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

ChatGPT Go और ChatGPT Plus में कौन बेहतर? अब सवाल ये उठता है कि Go और Plus में फर्क क्या है?

  • सबसे बड़ा फर्क है कीमत का। Go का सब्सक्रिप्शन ₹399 है, जबकि Plus के लिए ₹1,999 देने पड़ते हैं।
  • ChatGPT Plus में आपको पुराने लेकिन मज़बूत मॉडल्स जैसे GPT-4o का एक्सेस मिलता है, जो Go में नहीं मिलेगा।
  • Plus में एक और बड़ी सुविधा है OpenAI Sora, जो टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल है। यानी अगर आपको टेक्स्ट से वीडियो बनाने की सुविधा चाहिए तो उसके लिए Plus लेना होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।