इंतजार खत्म WhatsApp Web पर आया कॉलिंग का फीचर, जानें किस काम आएगा

155

WhatsApp Web पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी। अब तक WhatsApp केवल अपनी ऑफिशियल डेस्कटॉप ऐप के जरिए ही ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता था, लेकिन जल्द ही यह फीचर वेब वर्जन पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। लंबे समय से यूजर्स इसकी मांग कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती चरण में WhatsApp Web पर केवल वन-टू-वन ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का विकल्प मिलेगा। ग्रुप कॉलिंग के लिए यूजर्स को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी पिछले करीब एक साल से इस फीचर पर काम कर रही थी।

वेब वर्जन पर कॉलिंग का अनुभव डेस्कटॉप ऐप जैसा ही होगा। जिन बीटा यूजर्स को यह सुविधा मिली है, उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूजर्स को सिर्फ WhatsApp Web खोलकर कॉल आइकन पर क्लिक करना होगा। इसके लिए किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: जानें किस काम आता है WhatsApp का Advanced Chat Privacy फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

वीडियो कॉल में मिलेगी स्क्रीन शेयरिंग सुविधा
WhatsApp Web पर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने का विकल्प भी दिया जाएगा। यह फीचर मोबाइल ऐप पर पहले से मौजूद है। ऐसे में ऑफिस मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए अब गूगल मीट या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स सीधे WhatsApp Web के जरिए वीडियो कॉल कर अपनी स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। भविष्य में ग्रुप कॉलिंग के जुड़ने से यह सुविधा और भी उपयोगी हो जाएगी।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

अभी क्यों जरूरी है डेस्कटॉप ऐप
फिलहाल WhatsApp के मोबाइल ऐप पर चैटिंग के साथ ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, अगर कोई यूजर लैपटॉप या डेस्कटॉप से कॉल करना चाहता है तो उसे WhatsApp का डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करना पड़ता है। WhatsApp Web पर नया फीचर आने के बाद यह जरूरत खत्म हो जाएगी और यूजर्स सीधे ब्राउजर से ही कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे।


देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।