OnePlus आज यानी 17 दिसंबर को भारतीय बाजार में अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 15R और बजट सेगमेंट के टैबलेट OnePlus Pad Go 2 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी अपनी 12वीं सालगिरह के अवसर पर बेंगलुरु में एक खास इवेंट आयोजित कर रही है, जहां इन दोनों डिवाइस से पर्दा उठेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15R की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है।
खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला डिवाइस होगा। वहीं दूसरी ओर, OnePlus Pad Go 2 को MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। टैबलेट की कीमत करीब 20,000 रुपये रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp के ये नए 5 फीचर्स आपकी चैटिंग को बना देंगे आसान, जानें यहां सबकुछ
OnePlus 15R स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 15 सीरीज का यह नया मिड-रेंज फ्लैगशिप फोन होगा। OnePlus 13R की तुलना में इसमें कई अहम अपग्रेड देखने को मिलेंगे, जिनमें से कई फीचर्स की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है।
यह अब तक का सबसे बड़ी बैटरी और दमदार फ्रंट कैमरा वाला OnePlus R-सीरीज फोन होगा। डिवाइस में 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 15R भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बनेगा। फोन में 16GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।
डिजाइन के मामले में यह फोन OnePlus 13s और OnePlus 15 से प्रेरित होगा, यानी इस बार राउंड शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल नहीं मिलेगा।
कहां देखें लाइव स्ट्रीम?
OnePlus का यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार 17 दिसंबर शाम 7 बजे शुरू होगा। इसे वनप्लस इंडिया के आधिकारिक यूट्यूब और सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया के माध्यम से भी इवेंट को लाइवस्ट्रीम किया जा सकेगा।

OnePlus 15R Ace Edition
OnePlus इस सीरीज में एक खास वेरिएंट OnePlus 15R Ace Edition भी पेश करने वाला है। कंपनी ने हाल ही में इस स्पेशल एडिशन की पुष्टि की है। हालांकि, इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स का खुलासा लॉन्च के बाद ही होगा। इस वेरिएंट के बैक पैनल पर Ace ब्रांडिंग देखने को मिलेगी, जो इसे रेगुलर मॉडल से अलग बनाएगी।

OnePlus Pad Go 2
OnePlus Pad Go 2 को कंपनी एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट के तौर पर लॉन्च करेगी। इसमें 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा और यह 4nm टेक्नोलॉजी पर बने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस होगा। यह टैबलेट खासतौर पर युवा यूजर्स और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। पावर के लिए इसमें 10,500mAh की दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। कीमत के लिहाज से इसे 20,000 रुपये के आसपास उतारे जाने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































