मेष राशि वाले स्वभाव से बहुत चंचल और शरीर से सक्रिय होते हैं। ये ऊर्जा से भरपूर होते हैं इसलिए ज्योतिष के अनुसार इन्हें ऐसा जानवर पालने की सलाह दी जाती है जो आपको शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखने में मदद करे। जैसे की कुत्ता या घोड़ा..

वृषभ राशि के लोग मिलनसार स्वभाव के होते हैं और उन्हें एक मनमोहक पालतू जानवर पालने की सलाह दी जाती है। आपकी राशि के अनुसार आपको खरगोश को पालतू बनाना चाहिए।

मिथुन राशि के लोग स्वभाव से बातूनी होते हैं और ये ऐसे ही लोगों को पसंद करते हैं जो बातों में माहिर हों। अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपको पक्षियों को पालना चाहिए।

कर्क राशि वालों को एक अच्छे पालनकर्ता के रूप में देखा जाता है। यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए छोटे आकर के कुत्तों को पालतू बनाएंगे तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है।

सिंह राशि के लिए बिल्लियां अच्छे पेट्स के रूप में जानी जाती हैं। बिल्लियों की सिंह प्रजाति का ही माना जाता है और यदि सिंह राशि के लोग बिल्लियां पालते हैं तो ये उनके घर के लिए समृद्धि लाती हैं।

कन्या राशि के लोग यदि अपने घर में रंग-बिरंगी मधलियां रखते हैं तो ये उनके जीवन के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

तुला राशि वाले एक साथी के महत्व को जानते हैं। इसलिए वे कभी नहीं चाहते हैं कि उन्हें अकेलापन महसूस करना पड़े।आपको घर में लव बर्ड पालने की सलाह दी जाती है।

वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से नर्म होते हैं, लेकिन बाहर से ये सख्त नजर आते हैं। इनके इस स्वभाव की वजह से कई बार लोग इनसे दूरी बना लेते हैं। आप घर में कछुआ को पालतू की तरह रखते हैं तो ये आपके जीवन में सौहार्द्र लाने में मदद करता है।

अगर आपकी राशि धनु है तो आप सफ़ेद चूहे या गिनी पिग को पालतू बना सकते हैं।

मकर राशि के लोगों को पालतू के रूप में कुत्ता रखने की सलाह दी जाती है। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है, इसलिए यदि आप काले रंग के कुत्ते पालते हैं तो यह आपके लिए ज्यादा शुभ होते हैं।