डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली कर्क की हुई हत्या, गर्दन पर मारी गोली, देखें VIDEO

यह घटना यूटा राज्य की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां 'द अमेरिकन कमबैक टूर' प्रोग्राम में आए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार्ली एक टेंट के नीचे माइक पकड़कर बोल रहे हैं।

427

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक और राइट विंग एक्टिविस्ट चार्ली कर्क (Charlie Kirk) की गुरुवार को एक प्रोग्राम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा राज्य की यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई। चार्ली यहां ‘द अमेरिकन कमबैक टूर’ प्रोग्राम में आए थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चार्ली एक टेंट के नीचे माइक पकड़कर बोल रहे हैं। तभी अचानक एक गोली उनके गर्दन के पास आकर लगती है, काफी खून बहता है और वे जमीन पर गिर जाते हैं। हादसे के समय मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने न्यूज वेबसाइट गार्जियन को बताया कि जब चार्ली से सामूहिक गोलीबारी (मास शूटिंग) के बारे में सवाल पूछा जा रहा था, तभी उन्हें गोली मारी गई।

प्रोग्राम में मौजूद डेजरेट न्यूज की रिपोर्टर एम्मा पिट्स ने बताया- सवाल था कि क्या वह जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में कितने ट्रांसजेंडर शूटर सामूहिक गोलीबारी में शामिल थे? इसका चार्ली ने जवाब दिया। फिर किसी और ने सवाल पूछा कि पिछले 10 वर्षों में कितनी सामूहिक गोलीबारी हुईं? इसके तुरंत बाद गोली चली।

चार्ली की हत्या पर ट्रम्प ने लिखा, ‘सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त चार्ली कर्क के सम्मान में, मैं पूरे अमेरिका में सभी झंडों को रविवार शाम 6 बजे तक आधा झुकाने का आदेश दे रहा हूं।’

ये भी पढ़ें: रूसो ब्रदर्स की नई फिल्म Avengers: Doomsday में होगा Endgame से भी बड़ा धमाका, देखें टीजर

 

कौन थे चार्ली कर्क?
चार्ली कर्क एक कंजर्वेटिव प्रभावशाली व्यक्ति थे। वो टर्निंग पॉइंट यूएसए के संस्थापक थे। उन्होंने साल 2012 में महज 18 साल की उम्र में इसकी शुरुआत की थी। टर्निंग पॉइंट यूएसए एक संगठन है जो हाई स्कूल और कॉलेज परिसरों में कंजर्वेटिव राजनीति को बढ़ावा देता है। साल 2024 में, उन्होंने मिल्वॉकी में आयोजित रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में स्पीच दी थी। जहां उन्होंने युवाओं को लेकर बात की थी।

यह गोलीबारी उस समय हुई जब कर्क पूरे अमेरिका के कॉलेजों में डिबेट की एक राष्ट्रीय यात्रा शुरू करने वाले थे। इस यात्रा का नाम  द अमेरिकन कमबैक टूर रखा गया था, इसके तहत कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा समेत अन्य कॉलेज परिसरों में रुकने की योजना थी।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

इस दौरे के अलावा, कर्क की 25 सितंबर को डार्टमाउथ कॉलेज में प्रोग्रेसिव प्रभावशाली व्यक्ति हसन पाइकर के साथ एक डिबेट भी होने वाली थी। अपने लाइव स्ट्रीम में, पाइकर ने इस गोलीबारी पर भय के साथ प्रतिक्रिया दी और अपने अनुयायियों के सामने यह चिंता जताई कि वे भी इसी तरह निशाना बनाए जा सकते हैं।

ट्रंप पर भी चली थी गोली
बता दें, अमेरिका में 13 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर पेंसिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान जानलेवा हमला हुआ था। 20 साल के हमलावर ने 400 फीट दूर से 8 राउंड गोलियां फायर कीं। इनमें से एक गोली ट्रम्प के दाहिने कान को चीरते हुए निकल गई थी। इसके बाद से ट्रम्प की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठे थे।