नहीं पसंद आया Elon Musk को डोनाल्ड ट्रंप का साथ, बढ़ा विवाद, पढ़ें पूरा मामला?

डिपार्टमेंट छोड़ने के बाद क्या मस्क अब ट्रम्प का साथ भी छोड़ेंगे? मस्क ने DOGE छोड़ने से पहले कहा- राजनीति में जितना करना था कर लिया। अब चंदा नहीं दूंगा।

265

टेस्ला के मालिक और अमेरिकी अरबपति इलॉन मस्क (Elon Musk) ने ट्रम्प प्रशासन छोड़ दिया है। उन्होंने भारतीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 5.30 बजे सोशल मीडिया X पर यह जानकारी दी। पिछले दिनों एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल’ टैक्स बिल की खुलकर आलोचना की थी, इसके बाद ट्रंप और मस्क के बीच मतभेद की खबरें आईं थीं।

जानकारी के मुताबिक ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनने के बाद DOGE प्रमुख के तौर पर मस्क की नियुक्ति 30 मई 2025 तक के लिए ही की थी। यानी जब मस्क ने इस्तीफा दिया, उसके एक दिन बाद ही उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था।

मस्क ने कहा कि ट्रम्प के सलाहकार के तौर पर मेरा वक्त पूरा हुआ। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को धन्यवाद भी दिया। ट्रम्प ने मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE)का जिम्मा दिया था। जिसका काम सरकार की फिजूलखर्ची कम करना था।

ये भी पढ़ें: Indian Air Force में निकली 284 पदों पर भर्ती, सैलरी 1,77,500 रुपए, ऐसे करें आवेदन

मस्क उस बिल का विरोध कर रहे थे जिसे ट्र्म्प ने बिग ब्यूटीफुल बताया था। DOGE छोड़ने से पहले मस्क ने कहा कि DOGE का काम खर्चों में कटौती करना है और यह बिल उस मकसद के खिलाफ है। हालांकि मस्क के इस बयान पर अभी तक व्हाइट हाउस के अधिकारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: Tesla India: टेस्ला ने भारत में हायरिंग शुरू की, जल्द भारत में एंट्री लेंगे इलॉन मस्क

क्यों साथ आए थे ट्रंप और मस्क
मस्क ने डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने का पहली बार समर्थन 13 जुलाई 2024 को सार्वजनिक रूप से किया। इसी दिन ट्रम्प पर पेनसिल्वेनिया में जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने ट्रम्प के अभियान के लिए अमेरिका PAC (पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) के माध्यम से लाखों डॉलर का दान देना शुरू किया। 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में मस्क ने ट्रम्प की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि वे इस पद के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। उन्होंने 2020 में जो बाइडेन का समर्थन किया था और 2022 में ट्रम्प के साथ उनकी कुछ तीखी बहस भी हुई थी।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

क्या अब अमेरिकी राजनीति से दूर हुए मस्क
डिपार्टमेंट छोड़ने के बाद क्या मस्क अब ट्रम्प का साथ भी छोड़ेंगे? मस्क ने DOGE छोड़ने से पहले कहा- राजनीति में जितना करना था कर लिया। अब चंदा नहीं दूंगा। फेडरल ब्यूरोक्रेसी मेरी सोच से ज्यादा खराब है। यह संकेत है कि मस्क राजनीति से दूरी बनाएंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।