मीडिया के सामने पिट गए फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, पत्नी ने जड़ा थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

812

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Macron) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ये किसी खास मौके का नहीं बल्कि अपनी पत्नी से पिटने का वीडियो है। मैक्रों इस वक्त वियतनाम की राजधानी हनोई में राजकीय दौरे पर पहुंचे हुए है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब मैक्रों फ्लाइट से उतरने के लिए तैयार थे तभी उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के चेहरे को हाथ से धकेलती नजर आ रही हैं। कैमरों में कैद मंजर ऐसा मालूम पड़ रहा है कि जैसे मैक्रों को जोरदार थप्पड़ पड़ा हो।

तभी उन्हें अहसास होता है कि नीचे पत्रकारों की फौज और कैमरों की नजरें उन पर टिकी हैं। बस फिर क्या, राष्ट्रपति साहब ने फौरन चेहरे के भाव बदले और मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और चुपके से प्लेन के अंदर छिप गए। इसके बाद जब दोनों फ्लाइट से बाहर आए तो मैक्रों ने पत्नी की तरफ हाथ बढ़ाया जिसे ब्रिगिट ने अनदेखा कर आगे बढ़ गई।

ये भी पढ़ें: Gonda: BJP जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो वायरल, अब महिला ने बताई सच्चाई, देखें VIDEO

इस वायरल वीडियो को अब राष्ट्रपति भवन ने इस वीडियो को AI का कमाल बताकर खारिज करने की कोशिश की। हालांकि जब वीडियो की सत्यता सामने आई, तो बयान में भी ट्विस्ट आ गया। अब मैक्रों के एक करीबी दोस्त ने इसे पति-पत्नी की नोक-झोंक करार दिया है। हालांकि वीडियो में आगे भी दोनों के बीच किसी तरह का तालमेल नहीं दिखा। वहीं मैंक्रो का चेहरा बिल्कुल सफेद पड़ गया था, मानो वो ब्रिगिट से डर रहे हों।

ये भी पढ़ें: क्या चीन भारत का पानी रोक रहा है? सैटेलाइट डेटा से चौंकाने वाला खुलासा

चर्चा में रहा है दोनों का रिश्ता
इमैनुएल मैक्रों और ब्रिजिट मैक्रों की प्रेम कहानी हमेशा से चर्चा में रही है, क्योंकि ब्रिजिट मैक्रों उनसे 24 साल बड़ी हैं और उनकी पूर्व शिक्षिका भी रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर उनके निजी जीवन को सार्वजनिक चर्चा का विषय बना दिया है। उस वक्त ब्रिगिट शादीशुदा थीं और तीन बच्चों की मां भी।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

बावजूद इसके 16 साल की उम्र में मैक्रों ने ब्रिगिट को प्रपोज कर दिया। मैक्रों के परिवार ने इसका विरोध किया था। लेकिन वे नहीं माने। ब्रिगिट ने अपने पहले पति से तलाक लिया और 2007 में, जब मैक्रों 29 के और ब्रिगिट 54 की थीं, उन्होंने पेरिस में एक निजी समारोह में शादी रचा ली। 2017 में मैक्रों के फ्रांस का राष्ट्रपति बनने के बाद ब्रिगिट फर्स्ट लेडी बनीं। वे पति के हर विदेशी दौरे में उनके साथ रहती हैं।

देखें वीडियो

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।