Nepal Protest: Gen-Z प्रोटेस्ट के आगे हारे नेपाल के पीएम ओली, दिया इस्तीफ़ा, जानें पूरा मामला

484

नेपाल में 2 दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शन (Nepal Protest) के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया बैन और सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे Gen-Z प्रदर्शनकारियों के आगे सरकार झुक गई है। पहले नेपाल के गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दिया और अब नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है।

आज शाम 6 बजे केपी शर्मा ओली की तरफ से सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। ओली की तरफ से जारी लेटर में लिखा था, ‘मैं स्थिति का आकलन करने और एक सार्थक निष्कर्ष निकालने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहा हूं। इसके लिए मैंने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। मैं सभी भाइयों और बहनों से विनम्र निवेदन करता हूँ कि इस कठिन परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें।’ लेकिन बैठक से पहले ही ओली ने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें: Nepal Protest: सोशल मीडिया बैन करने पर भड़का नेपाल का Gen-Z, देखिए बवाल के VIDEO

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

गठबंधन सरकार टूटने का खतरा बढ़ा
भारी दबाव के बीच नेपाल में गठबंधन सरकार टूटने का खतरा बढ़ गया है। देश में जुलाई 2024 से 88 सीटें वाली शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और 79 सीटें वाली केपी शर्मा ओली की CPN (UML) मिलकर सरकार चला रही है। अभी तक सभी इस्तीफे नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने दिए हैं।

नेपाल की संसद पर हमला

बता दें कि नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शनों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 400 से अधिक लोग घायल हैं। प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने कल रात सोशल मीडिया साइटों से प्रतिबंध वापस ले लिया था, लेकिन प्रदर्शकारी अभी भी डटे हुए हैं।

पंचदूत यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें