रणवीर सिंह की नई फिल्म ‘धुरंधर’ (dhurandhar) आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है, और रिलीज के पहले ही दिन यह फिल्म जबरदस्त चर्चा में छा गई है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस गैंगस्टर-ड्रामा फिल्म ने ओपनिंग के कुछ ही घंटों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत कर सभी का ध्यान खींच लिया।
5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ अकेली बॉलीवुड रिलीज थी, जिसका फायदा इसे पूरा-पूरा मिला। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट बताती है कि फिल्म ने पहले ही दिन 7.59 करोड़ रुपये जुटा लिए, जो 2025 की कई फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड से ज्यादा है।
ओपनिंग डे पर इन फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे पहले दिन ‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया—
- सन ऑफ सरदार 2 – 7.25 करोड़
- भूल चुक माफ – 7.20 करोड़
- परम सुंदरी – 7.37 करोड़
- केसरी चैप्टर 2 – 7.84 करोड़
अब इसके अगले टारगेट हैं: ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘जाट’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘सितारे जमीन पर’।
इन स्टार्स की फिल्मों को भी पछाड़ा: पहले दिन की कमाई में ‘धुरंधर’ ने इन फिल्मों को भी पीछे कर दिया—
- संजय दत्त की डबल धमाल – 7.62 करोड़
- अर्जुन रामपाल की हिरोईन – 7.50 करोड़
- अक्षय खन्ना की रेस – 6.32 करोड़
- आर माधवन की केसरी चैप्टर 2 – 7.84 करोड़
क्या है फिल्म की कहानी: फिल्म की कहानी 1999 के IC-814 हाइजैक और 2001 संसद हमले से प्रेरित पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी शुरू होती है इंडियन इंटेलिजेंस चीफ अजय सान्याल (आर माधवन) से, जो पाकिस्तान में फैले आतंक और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की प्लानिंग करते हैं। इसके लिए उन्हें ऐसे युवक की जरूरत होती है जिसकी कोई पहचान न हो, जिसका अतीत किसी को न पता हो।

उनकी तलाश पंजाब के 20 साल के लड़के हमजा (रणवीर सिंह) पर जाकर रुकती है, जो जेल में बंद है। उसे खास ट्रेनिंग दी जाती है और एक खुफिया मिशन पर पाकिस्तान भेजा जाता है। पाकिस्तान में उसे सामना करना पड़ता है ल्यारी के खतरनाक डॉन रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) और कराची पुलिस के तगड़े ऑफिसर चौधरी असलम (संजय दत्त) से।
फिल्म का पहला हिस्सा गैंगस्टर दुनिया, ब्लडशेड और अपराध को दिखाता है, जबकि दूसरा हिस्सा पूरी तरह जासूसी, रहस्य और साजिश से भरा है। कहानी आपको अंत तक सीट से चिपकाए रखती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































