तीज महोत्सव में महिलाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगों की छटा

31

*- पारंपरिक गीतों पर प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में चुनी गईं ‘मिसेज तीज’*
हनुमानगढ़। महिला बाल  जागृति मंच सेवा समिति की ओर से बुधवार को जंक्शन स्थित होटल ग्रैंड इन रॉयल पैलेस में तीज महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का माहौल गीत-संगीत, मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद की पूर्व सभापति श्रीमती संतोष बंसल, जिला कलेक्टर खुशाल यादव की धर्मपत्नी एवं स्किन स्पेशलिस्ट डॉ सिमोन यादव , जिला जज श्रीमती साइजदा एडिशनल एसपी राज कंवर ,पार्षद मंजु रिणवा रही विशिष्ट अतिथि मधु जैन एवं दीपिका रही ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने की। अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं ने तीज पर्व की परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
महोत्सव के तहत महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गीतों और प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की लोक संस्कृति एवं तीज पर्व की परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं का  चयन भी किया गया। चयनित विजेताओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजन में शामिल महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से पर्व का आनंद लिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।