10 सितंबर को होगा सालाना जोड़ मेला, 9 सितंबर की रात सजेगा खुले दीवान
सात अखंड पाठों का भोग, आठ नए अखंड पाठों का कराया प्रकाश
हनुमानगढ़ टाउन। टाउन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह, शहीद बाबा महताब सिंह, छावनी बुढ्ढा दल में 10 सितंबर 2026 को पंथ की महान शख्सियत शिरोमणि सेवा रतन, शिरोमणि पंथ रतन, सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96वें करोड़ी, 14वें मुखी शिरोमणि पंथ अकाली बुढ्ढा दल, पंजाब के संरक्षण में सालाना जोड़ मेले का आयोजन श्रद्धा एवं धूमधाम से किया जाएगा। जोड़ मेले को लेकर गुरुद्वारा साहिब में लड़ीवार अखंड पाठों की श्रृंखला निरंतर जारी है।
इसी क्रम में आज गुरुद्वारा साहिब में सात अखंड पाठों के विधिवत भोग डाले गए तथा आठ नए अखंड पाठों का प्रकाश कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरबाणी का श्रवण किया और गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्य सेवादार बाबा जोगा सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को भादो सुदी 25 के अवसर पर सालाना जोड़ मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के तहत 9 सितंबर की रात्रि को खुले दीवान सजाए जाएंगे व 10 सितम्बर को लड़ीवार अखण्ड पाठो के भोग डाले जायेगे उसके बाद खुले दिवान सजेंगे । इनमें पंथ की महान शख्सियतों, संत-महापुरुषों, धार्मिक संस्थाओं के मुखियों, निहंग सिंह जत्थेबंदियों के प्रमुख साहिबान तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार सहित अनेक धार्मिक हस्तियां शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि जोड़ मेले में देश-विदेश से आने वाली संगत संत-महापुरुषों के दर्शन एवं गुरबाणी का श्रवण करेगी। आयोजन को लेकर गुरुद्वारा साहिब में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा संगत में मेले को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। लड़ीवार अखंड पाठों के माध्यम से जोड़ मेले की धार्मिक परंपरा को श्रद्धा एवं मर्यादा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































