रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की कन्फर्म, फैन्स के नाम लिखा खास लेटर

159

साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। लंबे समय से उनकी शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब दोनों ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने विवाह की पुष्टि कर दी है। खास बात यह है कि कपल ने अपनी शादी को ‘Virosh’ नाम दिया है, जो उनके नामों को जोड़कर बना है।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने लिखा कि जब भी उन्होंने अपने भविष्य के बारे में सोचा, उनके चाहने वाले हमेशा उनके साथ खड़े रहे। फैंस ने उन्हें प्यार से ‘Virosh’ नाम दिया और अब वे अपनी शादी को भी यही नाम समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने सभी को प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा।

शादी की घोषणा के बाद अब फैंस को वेडिंग डेट का इंतजार है। खबरों के मुताबिक, दोनों उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे ले सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित शादी का कार्ड भी वायरल हुआ, जिसमें 26 फरवरी को निजी समारोह में विवाह की जानकारी दी गई है।

रश्मिका और विजय ने पहली बार 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ काम किया था। इसके बाद 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ में भी उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों के दौरान ही दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आने लगी थीं, जो अब शादी की खबर के साथ सच साबित होती नजर आ रही हैं।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।