पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, ऐसे चेक रिजल्ट

76

West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) ने आज 14 मई 2026 को West Bengal Class 12 HS Result 2026 जारी कर दिया। रिजल्ट सुबह 10:30 बजे घोषित किया गया, जबकि छात्र 11 बजे से अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

इस साल Higher Secondary परीक्षा में 7 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड के अनुसार, इस बार कुल पास प्रतिशत 91.23% दर्ज किया गया है।

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 92.47%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 89.79%

छात्र अपना प्रोविजनल मार्कशीट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स की जरूरत होगी। WBCHSE ने यह भी बताया कि मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी आज सुबह 11 बजे से राज्यभर के वितरण केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें: 3 मई को हुआ NEET एग्जाम अब रद्द, जानें अब 23 लाख छात्रों का क्या होगा?

कहां देखें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए छात्र WBCHSE Official Website  और West Bengal Result Portal पर विजिट कर सकते हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले WBCHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे “West Bengal HS Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा
  • मार्कशीट PDF डाउनलोड करके सेव कर लें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।