दिल्ली में चलती बस में दो घंटे तक दरिंदगी और फिर सड़क पर फेंका, पढ़ें पूरा मामला?

87

दिल्ली में एक महिला के साथ स्लीपर बस (Delhi Rape News )के अंदर कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना 12 मई की बताई जा रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने घटना के बाद शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले में इस्तेमाल की गई स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। मेडिकल जांच के बाद उसका बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

जांच एजेंसियों के मुताबिक, महिला यात्रा के दौरान बस में मौजूद थी, तभी उसके साथ कथित तौर पर यह वारदात हुई। हालांकि पुलिस ने अभी बस के रूट और घटना की पूरी परिस्थितियों का खुलासा नहीं किया है।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस बस से जुटाए गए सबूतों की जांच कर रही है और फॉरेंसिक व मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त बस चल रही थी या नहीं और उस दौरान बस में अन्य यात्री मौजूद थे या नहीं। मामले की जांच जारी है।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह देर रात फैक्टरी से काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछा युवक ने उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया। बस में पहले से कुछ और लोग मौजूद थे। इसके बाद चलती बस में करीब दो घंटे तक उसके साथ दरिंदगी की गई।

पीड़िता ने बताया कि घटना के दौरान बस अलग-अलग इलाकों में घूमती रही और नांगलोई इलाके तक गई। महिला लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। करीब दो घंटे बाद आरोपी महिला को घायल हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए। किसी तरह महिला ने खुद को संभाला और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

चैनल को सब्सक्राइब करें



देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।