यूपी में आंधी-तूफान, अबतक 94 लोगों की मौत, देखिए VIDEO में कैसे तेज हवा में उड़ा शख्स

68

देश में दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। एक तरफ भीषण गर्मी दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-अयोध्या समेत 30 (UP Weather Alert) जिलों में बुधवार को आंधी-तूफान के कारण 94 लोगों की मौत हो गई। वहीं राजस्थान में भी तेज गर्मी और हीटवेव का असर है।

बुधवार को लगातार चौथे दिन राज्य का जैसलमेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज आज बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर में तेज गर्मी का रेड अलर्ट है। 13 जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।

यूपी के किन जिलों में कितनी मौतें?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सबसे ज्यादा 17 मौतें और 16 मौतें भदोही में हुईं। यहां 80 KMPH की रफ्तार से आंधी चली, बरेली में एक युवक टीनशेड समेत हवा में उड़ गया। राज्य के बांदा शहर में तापमान 45.4°C रहा। आज 51 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में चलती बस में दो घंटे तक दरिंदगी और फिर सड़क पर फेंका, पढ़ें पूरा मामला?

  • प्रयागराज – 21 मौत
  • संत रविदास नगर (भदोही) – 14 मौत
  • फतेहपुर – 11 मौत
  • मिर्जापुर – 10 मौत
  • उन्नाव – 6 मौत
  • बदायूं – 5 मौत
  • बरेली और प्रतापगढ़ – 4-4 मौत
  • हरदोई, कानपुर देहात, सोनभद्र और संभल – 2-2 मौत
  • सीतापुर – 3 मौत
  • बस्ती, रायबरेली और शाहजहांपुर – 1-1 मौत

बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप
कई जिलों में बिजली और मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह प्रभावित हो गए, जिससे राहत कार्य में भी दिक्कत आई। प्रशासन का कहना है कि नुकसान का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। फिलहाल सभी प्रभावित जिलों में राहत और बचाव टीमें तैनात हैं और सड़क, बिजली व संचार व्यवस्था बहाल करने का काम जारी है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से नुकसान का सर्वे कराकर शासन को भी अवगत कराने के लिए निर्देशित किया। सर्वे के बाद नुकसान का आंकलन पूरा कर तुंरत मुआवजा देने के लिए कहा गया है।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।