शहीदी जोड़ मेले को लेकर गुरुद्वारा साहिब में लड़ीवार अखंड पाठों की श्रृंखला जारी

32

सात अखंड पाठों के भोग डाले, सात नए अखंड पाठों का प्रकाश; प्रकाश करवाने वाले परिवारों को सरोपा देकर किया सम्मान
हनुमानगढ़। टाउन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह, शहीद बाबा महताब सिंह, छावनी बूढ़ा दल, हनुमानगढ़ में 8, 9 व 10 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले सालाना जोड़ मेले को लेकर धार्मिक तैयारियां श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी हैं। पंथ की महान शख्सियत शिरोमणि सेवा रतन, शिरोमणि पंथ रतन, सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अकाली 96 करोड़ी, 14वें मुखी शिरोमणि पंथ अकाली बूढ़ा दल पंजवां चलदा वहिर चक्रवर्ती निहंग सिंह, पंजाब, भारत के संरक्षण में यह सालाना जोड़ मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया जाएगा।
जोड़ मेले के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में लड़ीवार अखंड पाठों की श्रृंखला चल रही है। इसी क्रम में आज सात अखंड पाठों के विधिवत भोग डाले गए तथा सात नए अखंड पाठों का प्रकाश कराया गया। इस अवसर पर अखंड पाठों का प्रकाश करवाने वाले परिवारों को गुरु घर की बख्शीश के रूप में सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर गुरु चरणों में माथा टेका और अरदास में शामिल होकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सेवादार बाबा जोगा सिंह ने बताया कि सालाना जोड़ मेले के तहत 8 सितंबर को अखंड पाठ रखे जाएंगे। 9 सितंबर को रात्रि दीवान सजाए जाएंगे, जबकि 10 सितंबर, वीरवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चल रहे 101 श्रृंखला के अखंड पाठों के भोग डाले जाएंगे। इसके पश्चात खुले दीवान सजाए जाएंगे, जिसमें देशभर से पंथ की महान धार्मिक एवं राजनीतिक हस्तियां तथा संत-महापुरुष शामिल होंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।