चौथी डाक कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत

29

हनुमानगढ़ टाउन। जिला बास्केटबॉल संघ हनुमानगढ़ की ओर से चौथी डाक कांवड़ यात्रा लेकर हरिद्वार से लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का टाउन में प्रवेश करने पर भव्य स्वागत किया गया। भटनेर किले के पास स्थित फाटक गौशाला में सांवलिया सेठ मंदिर में पहुंचने पर शिवभक्तों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की तथा केसर-गुलाल उड़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा वातावरण भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा को शहर के मुख्य मार्गों से ढोल-नगाड़ों और डीजे पर बज रहे शिव तांडव संगीत के साथ शोभायात्रा के रूप में लाया गया। कांवड़ियों के साथ शिवभक्त नाचते-गाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और धार्मिक आस्था देखने को मिली। कोच विकास अग्रवाल ने बताया कि जिला बास्केटबॉल संघ के खिलाड़ी, पदाधिकारी एवं अन्य शवभक्तों सहित करीब 40 श्रद्धालु 6 जुलाई को टाउन से डाक कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। सभी हरिद्वार, उत्तराखंड पहुंचे और हर की पौड़ी सहित पवित्र गंगा तट से गंगाजल लेकर हनुमानगढ़ के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया तथा देश, प्रदेश, गोवंश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कांवड़ यात्रा के सांवलिया सेठ मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद पंडित राम प्रताप शास्त्री, पंडित वेदप्रकाश एवं पंडित रामप्रकाश शास्त्री के सानिध्य 11 जोड़ो द्वारा रुद्धाभिषेक करवाया गया ततपश्चात महाआरती करवाई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कांवड़ियों ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरी यात्रा के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सभी शिवभक्तों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जयकारों,नाचते हुए यात्रा पूरी की। फाटक गौशाला अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा में बालिका खिलाड़ी एवं पुरुष भगत सहित मीनू, चीनू, भावना, किरण शर्मा, कुलदीप, शिवानी, हंसिका, निकिता, अनु, सिमरन, भूमिका, विकास अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संदीप नागपाल उर्फ कालू, मनोज पारीक, विशाल, हरदीप सिंह, आजाद, सुभाष, कृष्ण सहित करीब 40 शिवभक्त शामिल रहे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर सभी कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिवभक्तों ने कहा कि डाक कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को भी मजबूत करती है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।