हरियालो महाअभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति ने लगाए 25 पौधे

33

*- विधायक गणेशराज बंसल ने शीशम का पौधा लगाकर किया अभियान का शुभारंभ, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड*
हनुमानगढ़। जंक्शन में हरियालो महाअभियान के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के 25 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए। पौधारोपण अभियान की शुरुआत हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल ने पंच गौरव तत्व के तहत शीशम प्रजाति का पौधा लगाकर की। इस दौरान समिति सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान अमलतास, शीशम और अर्जुन सहित पर्यावरण के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। समिति द्वारा पौधों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रत्येक पौधे के साथ ट्री गार्ड भी लगाए गए, ताकि पौधों को पशुओं एवं अन्य नुकसान से बचाया जा सके। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर को हरा-भरा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
विधायक गणेशराज बंसल ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादु सिंह भाटी के नेतृत्व में पूरी टीम निस्वार्थ भाव से समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है। समिति द्वारा पौधारोपण के साथ पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने का कार्य सराहनीय है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।