नगर निकाय चुनाव में संगठन को मजबूत करने की मिली अहम जिम्मेदारी*
हनुमानगढ़। राजस्थान में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा, राजस्थान की ओर से नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ व ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमावत के निर्देशानुसार हनुमानगढ़ जिले की जिम्मेदारी जसप्रीत सिंह जेपी को सौंपी गई है। सूची 28 अगस्त 2026 को जारी की गई है।
पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जारी सूची में जसप्रीत सिंह जेपी को हनुमानगढ़ का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिले में ओबीसी मोर्चा के संगठन को सक्रिय करने के साथ ही नगर निकाय चुनाव में पार्टी की रणनीति को मजबूती देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
जसप्रीत सिंह जेपी लंबे समय से भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। मई 2026 में उन्हें भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान का प्रदेश प्रवक्ता भी नियुक्त किया गया था।
नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि आगामी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग के मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। जसप्रीत सिंह जेपी ने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर आभार जताते हुए जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































