क्या निक्की ने आत्महत्या (Greater Noida nikki news) की या उसके पति विपिन ने उसको जलाकर मार डाला, इस केस में अब ये एक बड़ा सवाल सामने आया है। इस हत्याकांड को लेकर कुछ तथ्य सामने आए हैं, जिसपर पुलिस जांच कर रही है। पर अभी कुछ साफ साफ कह नहीं रही।
सबसे पहले एफआईआर की कॉपी देखिए, जिसमें शिकायतकर्ता कंचन ने बयान दिया कि 21 अगस्त की सुबह लगभग 05.30 बजे उसकी बहन निक्की की विपिन ने ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी, जिससे जिंदा निक्की की जलकर मौत हो गई।
इस सीसीटीवी में लगभग 5 बजकर 40 मिनट पर विपिन 21 अगस्त को घर के बाहर दुकान पर बच्चे के साथ खड़ा है। वो अचानक शोर सुनकर घर की तरफ भागता है फिर गाड़ी बैक करके गली में ले जाता है जहां से वो अस्पताल जाते है। टाइमिंग देखिए कंचन कहती है 05.30 बजे मारा, सीसीटीवी में विपिन 05.40 पर बाहर है और अंदर भाग रहा है।
ये भी पढ़ें: 35 लाख के लिए महिला को ग्रेटर नोएडा में जिंदा जलाया, बेटे ने किए चौंकाने वाले खुलासे
🚨ग्रेटर नोएडा : निक्की हत्याकांड में एक वीडियो आया सामने🚨
🆔 आरोपी पति का घटना के समय बाहर होने का दावा
🎥 CCTV वायरल कर आरोपी के घर में ना होने का दावा
🕵️♂️ पुलिस ने मृतका के जेठ को भी किया गिरफ्तार
🔒 अब तक तीन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी
🚔 पुलिस पति, जेठ और सास को कर चुकी… pic.twitter.com/hu1RZ3ut7o— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) August 25, 2025
इन सवालों पर निक्की के माता पिता अब बात नहीं कर रहे है कह रहे हैं वो कूदकर बाहर आया था। कंचन भी गायब है परिवार का कहना है उसका बीपी लो हो गया है। मारपीट का जो वीडियो सामने आया है वो फरवरी का है उसमे कंचन ने एडिट करके आग का वीडियो लगाया है। सच्चाई क्या है इसका खुलासा होना अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme 2025: कल से शुरू हो रही है बुकिंग, जानिए कैसे मिलेगा आपको सस्ता फ्लैट
The horrific murder of Nikki Bhati in Noida has once again shaken the conscience of the nation. Nikki was brutally tortured and then set ablaze by her husband vipin and in-laws for a dowry of ₹35 lakh. Her six-year-old child and sister witnessed this unspeakable crime. Videos… pic.twitter.com/5iDX1BW43p
— Adarsh Kashyap (@iadarshkashyap) August 24, 2025
पड़ोसियों ने बताया सच
इसमे बाद में कंचन ने एडिट करके आगे आग वाला पार्ट जोड़ा है। फरवरी में मारपीट हुई थी जिसमे विपिन को चोट लगी थी और दोनों के बीच मारपीट हुई थी। बाद में विपिन की मां भी उसको मार रही है। इसमें ही आग वाला वीडियो ऐड किया गया है। इसको लेकर विपिन के पड़ोसी दावा कर रहे है कि जब आग लगी घर मे विपिन नहीं था वो बाहर दुकान के बाहर खड़ा था साथ में बच्चे भी थे। आवाज सुनकर वो गाड़ी लेकर अंदर गली में भागा था।

पड़ोसियों का कहना है कि लड़की ने सुसाइड किया है, घर पर बस बड़ी बहन थी, वो बच्चा जो कह रहा है मम्मी को मारा वो भी बाहर था विपिन के साथ। उसका जेठ टोल पर काम करता है वो वहां था, ससुर भी बाहर था। ऐसी बाइट्स विपिन के घर के पड़ोसियों की बाइट राहुल ने भेजी है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































