35 लाख के लिए महिला को ग्रेटर नोएडा में जिंदा जलाया, बेटे ने किए चौंकाने वाले खुलासे

648

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida Dowry Case) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को पहले बुरी तरह पीटा और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति विपिन भाटी को हिरासत में ले लिया है।

इस पूरे मामले में एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब मृतका के बेटे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में मासूम बेटा साफ-साफ कहता नजर आ रहा है कि पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा। घटना के दौरान का शनिवार को महिला को आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।

वीडियो में दिखाई दे रहा है। पति और मृतका की सास उसके बाल खींचकर मारपीट करते हैं। साथ ही एक दूसरे वीडियो में महिला आग लगने के दौरान सीढ़ियों से उतरती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला को देखा जा सकता है कि आग में झुलसने के दौरान उसके शरीर के कपड़े भी जल जाते हैं। महिला पुरी तरह से झुलसने के बाद बदहवास हालत में जमीन पर बैठी है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में 19 साल की मनीषा की बेरहमी से हत्या, दरिंदों नें शरीर से अंग तक निकाले, देखिए VIDEO

मृतका के परिवार ने क्या बताया?
मृतका निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले विपिन भाटी के साथ हुई थी। शादी में स्कॉर्पियो कार समेत पर्याप्त दहेज दिया गया था। इसके बाद भी शादी के बाद से ही पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर लगातार 35 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पूरी करने के लिए पीड़ित परिवार ने एक और कार भी दी। लेकिन मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।

परिजनों का आरोप है कि कई बार पंचायत कर समझौता करने की कोशिश की गई। लेकिन आरोपी नहीं माने। निक्की और उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी भी इसी परिवार में हुई थी। दोनों को अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। कंचन ने बताया कि बीते गुरुवार को उसके सामने ही आरोपियों ने उसकी बहन निक्की को बुरी तरह पीटा और आग लगा दी।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

इस पूरे मामले में क्या हुई कार्रवाई?
इस मामले में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि 21 अगस्त की रात को फोर्टिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला गंभीर जलन की हालत में भर्ती है। महिला को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतका की बहन की तहरीर पर पति विपिन, जेठ रोहित, सास दया और ससुर सतवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति विपिन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मृतका निक्की के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है लेकिन अब ये मामला काफी सुर्खियों में है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।