DDA Housing Scheme 2025: कल से शुरू हो रही है बुकिंग, जानिए कैसे मिलेगा आपको सस्ता फ्लैट

इस प्रीमियम स्कीम में कुल 311 फ्लैट्स की पेशकश की जाएगी। ये फ्लैट दिल्ली के कई इलाकों जैसे वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, रोहिणी, शालीमार बाग, महिपालपुर, जहांगीर पुरी, पीतमपुरा और अशोक नगर में उपलब्ध होंगे।

750

दिल्लीवासियों के लिए घर खरीदने का नया अवसर मिलने वाला है। डीडीए (DDA Housing Scheme 2025) 26 अगस्त से अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। इस योजना में अलग-अलग कैटेगरी HIG, MIG, LIG और EHS के फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि कई लोकेशनों पर फ्लैट्स के साथ पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी।

कितने फ्लैट और कहां-कहां
इस प्रीमियम स्कीम में कुल 311 फ्लैट्स की पेशकश की जाएगी। ये फ्लैट दिल्ली के कई इलाकों जैसे वसंत कुंज, जसोला, द्वारका, रोहिणी, शालीमार बाग, महिपालपुर, जहांगीर पुरी, पीतमपुरा और अशोक नगर में उपलब्ध होंगे।

  • LIG फ्लैट्स: 39 से 54 लाख रुपये
  • MIG फ्लैट्स: 60 लाख से 1.5 करोड़ रुपये
  • HIG फ्लैट्स: 1.64 करोड़ से 2.54 करोड़ रुपये तक

इसके अलावा, पीतमपुरा में कार गैरेज और अशोक विहार व मॉल रोड पर स्कूटर गैरेज भी ई-नीलामी में शामिल किए जाएंगे।

एक लॉगिन से कितने फ्लैट मिलेंगे?
कई लोग सोचते हैं कि एक ही रजिस्ट्रेशन से कई फ्लैट बुक हो सकते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। हर फ्लैट के लिए अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और EMD जमा करनी होगी।

ये भी पढ़ें: SSC Protest: देर रात छात्रों पर क्यों बरसाई पुलिस ने लाठी, छावनी में तब्दील हुआ रामलीला मैदान

ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया फ्लैट बुक करने के लिए खरीदारों को डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

रजिस्ट्रेशन के स्टेप्स:

  1. वेबसाइट पर जाकर Create Login पर क्लिक करें।
  2. नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, पैन और आधार जैसी डिटेल भरें।
  3. ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद ₹2500 की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।
  4. ध्यान दें कि पैन नंबर ही आपका यूज़र आईडी होगा।

फ्लैट बुकिंग और ई-नीलामी कैसे होगी

  • लॉगिन करने के बाद पसंद का फ्लैट चुनना होगा।
  • बोली लगाने के लिए आपके खाते में आवश्यक EMD अमाउंट होना जरूरी है।
  • नीलामी शुरू होने पर ऑनलाइन बिडिंग में हिस्सा लिया जा सकता है।
  • सबसे ऊंची बोली लगाने वाले खरीदार को फ्लैट अलॉट कर दिया जाएगा और डीडीए जल्द ही डिमांड लेटर जारी करेगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।