गौसेवा और पूजा-अर्चना के साथ मनाया भाजपा युवा नेता अमित सहू का जन्मदिन

56

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ गौवंश को खिलाया गुड़
हनुमानगढ़। टाउन स्थित फाटक गौशाला, किले के पास भाजपा के युवा नेता अमित सहू का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर गौशाला में विभिन्न धार्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फाटक गौशाला स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद गौवंश का तिलक कर आरती की गई तथा पशुओं को गुड़ खिलाकर गौसेवा का संदेश दिया गया। फाटक गौशाला के पदाधिकारीयो द्वारा अमित सहू को दुप्पटा पहनाकर व केक काटकर सावलियो सेठ के सााि जन्मदिन मनाया ।  इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अमित सहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पूर्व राजेश प्रेमजानी ने अमित सहू के तिलक लगाकर अभिनंदन किया। वहीं आर्य संस्कृति की परंपरा के अनुसार अमित सहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर अपने जन्मदिन पर नए वर्ष की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद के पूर्व सभापति राज कुमार हिसारिया, महादेव भार्गव, बलवीर बिश्नोई, राजेश प्रेमजानी, जीतू कंदोई, भगवान सिंह खुड़ी, नितिन बंसल, प्रदीप एरी,फाटक गौेशाला अध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल,नरोतम सिंगला, पवन खुराना, दिनेश शर्मा, चाननराम, अर्जुन कंदोई, संजय सेन, अजय सराफ, विनोद वर्मा, दीपक छाबड़ा, बबलू दास सहित भाजपा टाउन मंडल के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अमित सहू को पुष्पगुच्छ एवं बुके भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की कामना की। इसके बाद सभी ने केक काटकर उनका मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम में गौसेवा और धार्मिक परंपराओं के माध्यम से जन्मदिन मनाने की पहल की सराहना की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ जन्मदिन मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।