नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विहिप ने एसपी से की मुलाकात

57

हनुमानगढ़। मेनावाली गांव में नाबालिग बालिका के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
इस दौरान बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पूर्व संयोजक आशीष पारीक ने आरोप लगाया कि मेनावाली गांव में 5 मार्च 2026 को सलामत अली नामक एक विद्यालय कर्मचारी ने बालिकाओं के साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में हनुमानगढ़ टाउन थाने में पॉक्सो व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से क्षेत्र में रोष व्याप्त है। पारीक ने बताया कि पीड़िता की उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है और वह दलित समाज से संबंध रखती है। आरोप है कि आरोपी द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे प्रताड़ित भी किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि समाज में बढ़ रहे आक्रोश को रोका जा सके।
आशीष पारीक ने इसमें कुछ राजनीति कर रहे लोगों को भी चेताया कि यह समाज का उद्वेलित करने वाला मामला है इसमें पापी को बचाने का प्रयास किसी को भी नहीं करना चाहिए वरना उन्हें भी इस पाप की सजा समाज और भगवान देगा।
पुलिस अधीक्षक से भी उन्होंने कहा किआरोपी को यदि किसी भी राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम इसको लेकर मुख्यमंत्री जी से मिलकर शिकायत भी करेंगे।  मुख्यमंत्री आदरणीय भजनलाल जी बेटियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है एवं ऐसे कृत्य को क्षमा नहीं करेंगे
ज्ञापन में मांग की गई कि दो दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। ऐसा नहीं होने पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता हिंदू समाज के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर इंद्रजीत नंदीवाल,सुनील सुथार,रजत राव,चंदू राव,सुनील गलहोत्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।