जानिए क्या है आतंकियों का इंडिया विजन 2047? क्यों बनाया बिहार को अपना गढ़

0
441

पटना: बिहार पुलिस (Bihar Police) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल (Bihar Terror Module) का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, पटना दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इन आतंकियों के निशाने पर थे। इसके लिए 15 दिन से ट्रेनिंग दी जा रही थी। पटना (Patna) पुलिस ने इस मामले में 2 मुख्य आरोपियों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जांच NIA को सौंप दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि झारखंड के एक रिटायर्ड दरोगा मोहम्मद जलालुद्दीन और स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के एक पूर्व सदस्य अतहर परवेज को पटना के फुलवारी शरीफ से गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों मुख्य आरोपी हैं और PFI और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के सदस्य हैं।

इन दोनों की सूचना पर गुरुवार को फुलवारी शरीफ के रहने वाले अरमान मलिक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में यह तीसरी बड़ी गिरफ्तारी है। अरमान भी PFI की मीटिंग में शामिल होता था। तीनों संदिग्धों से अभी पूछताछ चल रही है। कुल 26 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: संसद में बैन हुए 50 से ज्यादा शब्द और मुहावरे, विपक्ष की शुरू हुई नई शब्दावली पर सियासत

पटना बना आतंकियों का ट्रेनिंग सेंटर-
बिहार पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज दोनों फुलवारी शरीफ इलाके में ट्रेनिंग दे रहे थे। इन दोनों ने मार्शल आर्ट और हथियारों की ट्रेनिंग के लिए एनजीओ के नाम पर PFI का ऑफिस खोल दिया था। फुलवारी शरीफ में 16 हजार रुपये में यह ऑफिस किराए पर लिया गया था। पटना पुलिस के मुताबिक इस ऑफिस में करीब 2 महीने से एक खास समुदाय के लड़कों का पहले ब्रेनवॉश किया जाता था और फिर अतहर परवेज इन्हें ट्रेनिंग देता था।

ये भी पढ़ें: India-Russia Dosti: रूस ने भारत के लिए बनाया नया रूट, जानिए इससे क्या होगा फायदा

पीएम मोदी थे निशाने पर-
पुलिस के मुताबिक अतहर परवेज का भाई मंजर आलम पटना के गांधी मैदान में साल 2013 में पीएम मोदी की एक रैली और बोधगया में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जोकि इस समय मंजर जेल में है। पुलिस की FIR में कहा गया है कि पकड़े गए आरोपियों ने इस बार भी पटना में हुए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम में गड़बड़ी फैलाने की साजिश रची थी।

क्या है इंडिया विजन 2047?
आरोपियों के पास से ‘इंडिया विजन 2047’ नाम से आठ पेज लंबा एक डॉक्यूमेंट मिला है। इसका एक अंश ‘बहुसंख्यक समुदाय को वश में करने और गौरव वापस लाने’ के बारे में बात करता है। इसमें भारत को 2047 तक इस्लामिक मुल्क बनाने का जिक्र किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से इस दस्तावेज के अलावा PFI का झंडा, बुकलेट और पैम्पलेट भी बरामद हुए हैं। 11 जुलाई से दोनों से पूछताछ की जा रही थी। एएसपी ने बताया कि अतहर के विभिन्न बैंकों में तीन अकाउंट हैं। इनमें 83 लाख रुपए जमा हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों अकाउंट्स को फ्रीज कराया जाएगा।

एएसपी ने यह भी बताया कि 2001, 2003 और 2013 में आतंकी गतिविधियों में हुई सभी गिरफ्तारी में अतहर बेलर रहा है। पुलिस ने इसका सत्यापन कर लिया है। वहीं भारत को 2047 तक इस्लामी राष्ट्र बनाने के लिए अलग-अलग राज्यों से युवकों को बुलाया गया था। जिसमें तमिलनाडु, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल के नाम शामिल है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now