भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ने माता जी के दर्शन किये

121

हनुमानगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रखी राठौड़ ने आज प्राचीन ऐतिहासिक माँ भद्रकाली मंदिर में पहुचकर माता जी के दर्शन किये । इस मौके पर माँ भद्रकाली क्षेत्र विकास समिति (रजि.) हनुमानगढ़ द्वारा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । इस मौके पर माँ भद्रकाली क्षेत्र विकास समिति (रजि.) हनुमानगढ़ द्वारा के अध्यक्ष भगवान सिंह खूड़ी ने प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मंदिर के पुनः निर्माण और परिसर के सौन्दर्यकरण की मांग की गई है।
समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि हनुमानगढ़ स्थित माँ भद्रकाली का मंदिर अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, जो घग्घर नदी (प्राचीन सरस्वती नदी) के तट पर स्थित है। यह मंदिर देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संरक्षित है और वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
समिति ने बताया कि यह मंदिर  सैकड़ों वर्ष पुराना होने के कारण अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है। मंदिर की बढ़ती मान्यता और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की अत्यंत आवश्यकता महसूस की जा रही है। यदि समय रहते मंदिर का पुनर्निर्माण और विकास कार्य नहीं किया गया तो यह प्राचीन धरोहर क्षतिग्रस्त हो सकती है।
ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि मंदिर का पुनः निर्माण करवाने के साथ-साथ मंदिर परिसर का सौन्दर्यकरण भी करवाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सके। समिति ने यह भी मांग की विशेष  बजट आवंटित कर मंदिर के विकास के लिए स्वीकृत किया जाए। इसके साथ ही मंदिर के चहुंमुखी विकास के लिए आवश्यक योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग की गई है। समिति का कहना है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को विकसित करने से न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि हनुमानगढ़ जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।