अर्जुन-मलाइका की शादी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, टूट सकता किसी का दिल !

0
555

मुम्बई: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्तों की बात अरबाज खान के तलाक लेने के दौरान से सुर्खियों में है। जहां एक तरफ अरबाज खान अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपने रिश्तें की बात कबूल चुके हैं वहीं अब खबर है कि अर्जुन और मलाइका जल्द अपने रिश्ते की बात कबूल सकते हैं।

आज-कल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। अब दोनों के एक करीबी दोस्त ने DNA को दिए गए इंटरव्यू में दोनों के एक करीबी दोस्त ने बताया- ”अर्जुन और मलाइका एक साथ अच्छा समय बिता रहे हैं। दोनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं। वे अपने रिश्ते को और एक्सप्लोर कर रहे हैं। दोनों के बीच ज्यादा दखलअंदाजी ठीक नहीं होगी। जैसा उन दोनों का रिश्ता है उसे कृपया वैसे ही रहने दिया जाए।”

अर्जुन एक जिम्मेदार भाई हैं और अपनी बहन अंशुला कपूर की शादी के बाद ही वे अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। इसके अलावा अर्जुन के पास कई सारी फिल्में हैं। मलाइका का शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। दोनों के लिए अपने रिलेशनशिप को और ज्यादा समय देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: इस पिक्चर और हमारी मैगज़ीन को जरुरत है, आपके हिंदी कैप्शन की !

बता दें, हाल ही में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में दोनों के बीच करीबी साफ नजर आई। दोनों जब मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। दोनों ने साथ में डांस भी किया. इससे पहले इनको लैक्मे फैशन वीक में भी एक साथ देखा गया था। साल 2017 को मलाइका और अरबाज के बीच तलाक हो गया। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह अर्जुन कपूर को बताया गया।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now