कपड़े उतारने वाली इस लड़की के क्यों धड़ाधड़ वीडियो शेयर करने में लगे हैं लोग?

0
6926

सोशल मीडिया से: मुंबई के ओशिवारा में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली एक लड़की के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल होती वीडियोज में कभी पुलिस वाले के साथ झगड़ा, वॉचमैन के साथ हाथापाई, तो कभी अपने कपड़े उतारती नजर आ रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की पहली बहस वॉचमैन के साथ होती है। उस दौरान लड़की नशे में धुत होती है और वॉचमैन से सिगरेट मंगवाती, जब वॉचमैन ने सिगरेट लाने से मना कर दिया तो लड़की उसे गालियां देने लगती है। ये पूरी घटना बिल्डिंग के CCTV में कैद हुई है।  जिसमें महिला वॉचमैन को थप्पड़ मारने की कोशिश करती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी वॉचमैन के साथ बेहद गर्म बहस होती है। दोनों के बीच हाथापाई भी हो रही है।

मामला के बढ़ने पर वॉचमैन द्वारा पुलिस बुलाई जाती है, जब पुलिस लड़की को पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती है तो महिला पुलिस को भी गालियां निकालने लगती है और अपने कपड़े उतार देती है। वहां मौजूद लोगों में केवल दो ही महिलाएं नजर आ रही है बाकी वहां पुरूष ही नजर आ रहे हैं। ये मामला 25 अक्टूबर की रात का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: इस पिक्चर और हमारी मैगज़ीन को जरुरत है, आपके हिंदी कैप्शन की !

video

पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की ने कहा कि वह उसे उसके फ्लैट में जाने दें वह सुबह पुलिस स्टेशन आएगी। लड़की का कहना है कि पुलिस के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, इसलिए उसे रात में पुलिस थाने जाना सही नहीं लगा। इसी को लेकर उसकी पुलिस के साथ भी बहस होती है। हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक इस मामले में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है।

उधर, लड़की ने मुंबई पुलिस और वीडियो में मौजूद बाकी लोगों के खिलाफ ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया है। लड़की ने #Metoo लिखकर कई आरोप लगाए हैं। इस पूरे मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

ये नहीं कहा जा सकता कि वास्तव में क्या हुआ था। क्या ये लड़की पीड़ित है या इसने नशे में हंगामा किया? लेकिन इस लड़की के फेसबुक और व्हाट्सऐप पर जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें, जिस लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है वह मुबंई में रहती है। मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है और पहचान मेघा शर्मा के नाम से हुई है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं