ये है सबसे सही समय धन लक्ष्मी को घर पर बुलाने का…

0
486

धनतेरस के दिन काफी शुभ माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ होता है और घर में शुभता लेकर आता है। इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्त‍ि प्राप्त‍ि का वरदान देते हैं।

इस दिन अगर कोई व्यक्त‍ि पूरे दिन में कभी भी खरीदारी करे तो वह अच्छा ही होगा। पर हर धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ समय होता है, जिसमें खरीदारी और पूजन करने से ज्यादा फल की प्राप्त‍ि होती है।

किस मुहर्त पर करें पूजा और खरीदारी-

धनतेरस के दिन शाम 07.30 से 09.00 के बीच में खरीदारी करने का शुभ समय है। पूजा का शुभ समय भी यही है। इसलिए इसी समय में पूजा उपासना भी करें।

धनतेरस पर पूजा का समय – 19:32 अपराह्न से 20:18 बजे तक।
प्रदोष काल –17:49 बजे से 20:18 अपराह्न।
वृषभ काल – 19:32 अपराह्न से 21:33 बजे तक।
17 अक्‍टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 12 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी।
18 अक्‍टूबर, 2017 को त्रयोदशी तिथि सुबह 8 बजे समाप्‍त होगी।
सूर्योदय के बाद शुरू होने वाले प्रदोषकाल के दौरान लक्ष्मी पूजा की जानी चाहिए।

आज इस समय कोई ना करें काम-

धनतेरस के दिन अगर आप पूरे दिन खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो अपना इरादा बदल दें। क्योंकि, सायं 03.00 से 04.30 के बीच पूजन और खरीदारी का शुभ मुहूर्त नहीं है। इस बीच खरीदारी या पूजन ना करें।

ये भी पढ़ें: इस मंदिर की फर्श पर सोते ही गर्भवती हो जाती हैं महिलाएं, देखें तस्वीरें

इन मन्त्रों का करें जाप…

आज पूजा अर्चना करते हुए इन मंत्रों का जाप करें, मां लक्ष्मी समृद्धि लेकर आए।

– ॐ ह्रीं कुबेराय नमः

– ‘यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा’

धनतेरस का महत्‍व-

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान धनवंतरी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा और भी कारण हैं जिसकी वजह से धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन ही धनवंतरी का जन्म हुआ था इसलिए इस तिथि को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। धनवंतरी जब प्रकट हुए थे तो उनके हाथो में अमृत से भरा कलश था। भगवान धनवंतरी चूंकि कलश लेकर प्रकट हुए थे इसलिए ही इस अवसर पर बर्तन खरीदने की परम्परा है। इस दिन लोग गणेश और लक्ष्मी को घर लाया जाता है। इस दिन लोग किसी को उधार नहीं देते हैं और ना ही लेते हैं। इस दिन धन की वृद्धि के लिए लोग नई वस्तुएं लेते हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)