चिंताजनक स्थिति: 132 गांवों में 3 महीनों में पैदा हुए 216 बच्चों में एक भी लड़की नहीं

0
757

हेल्थ डेस्क: भारत सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान चला रही है लेकिन क्या ये पूरे देश में ठीक तरह से काम कर रहा है। इसकी पोल खोलती रिपोर्ट टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी है। ये उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले की है।

जहां बेटियों के जन्म को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, राज्य के स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तरकाशी में पिछले 3 महीने के दौरान 132 गांव में करीब 216 बच्चों ने जन्म लिया है। ये सभी बच्चे लड़के हैं। इनमें कोई भी लड़की नहीं है।

इन कारणों ने राज्य सरकार को हैरानी में डाल दिया है। अधिकारियों ने इन आंकड़ों पर शक जाहिर करते हुए कहा कि  इसका कारण कन्या भ्रूण हत्या हो सकती है। बिगड़ते लिंगानुपात की ये स्थिति सामने आने के बाद जिला अधिकारी आशीष चौहान ने इसके जांच के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा-’स्थिति संदिग्ध है और इसने जिले में हो रही कन्या भ्रूण हत्या के अपराध को उजागर किया है। हम अगले 6 महीने तक इन सभी गांवों पर नजर रखेंगे। वहां की आशा (नर्स) से मिलें आंकड़ों का अध्ययन करेंगे और सुधार न होने पर दोषियों पर कानूनी कर्रवाई करेंगे।’

बता दें कि लिंगानुपात में उत्तराखंड पूरे देश में 9वें स्थान पर है। 2011 की जणगणना के अनुसार, यहां पर 1000 पुरुषों पर 963 महिलाएं मौजूद हैं। उत्तरकाशी की स्थिति तो और भी खराब है। यहां पर प्रति हजार पुरुषों पर 958 महिलाएं ही हैं।

ये भी पढ़ें:
नहीं हुआ है ब्रेकअप तभी सुने दलजीत दोसांझ का नया गाना, देखें Video
ISRO का अगला मिशन सूर्य पर, जानिए क्या होगी इसकी खासियत
खून से मांग भरी, खींची तस्वीरें और फिर गर्लफ्रेंड के साथ हुआ ये चौंकाने वाला काम

ISRO देगा घर बैठे चंद्रयान-2 का लाइव प्रसारण देखने की सुविधा, बस करना होगा फ्री का ये काम
शॉकिंग: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को हुई 6 महीने की जेल, जानिए क्या है मामला

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं।