मुम्बई: 8 सिंतबर को रिलीज हुई पॉपुलर हॉरर राइटर स्टीफन किंग की नोवल पर आधारित फिल्म ‘इट’ महज तीन दिन में सभी जोन वाली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। फिल्म की तीन दिनों की कमाई 1150 करोड़ रूपये है। इस हॉरर फिल्म ने कई डरावनी फिल्मों भी रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए सबसे डराबनी फिल्म की क्षेणी में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। फिल्म को दो पार्ट में तैयार किया गया है। फिल्म का पार्ट-2 2019 में रिलीज होगा।
बता दें इस रविवार तक फिल्म ने 4,103 जगहों पर 746 मिलियन की धमाकेदार कमाई की। यह फिल्म भारतीय दर्शकों द्वारा भी काफी पसंद की जा रही। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने पहले दिन 326.2 करोड़ की कमाई की। रिलीज के पहले दिन बंपर कमाई का रिकॉर्ड इससे पहले 2013 की रिलीज ‘द कंज्यूरिंग’ के नाम था। जिसने पहले दिन 262.2 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘कंज्यूरिंग 2’ ने पहले वीकेंड पर करीब 20 करोड़ कमाए थे।
फिल्म की कहानी-
क्यों फिल्म को सबसे हॉरर फिल्म का टैग दिया गया। इसके बारें इसकी कहानी पर जरा गौर फरमाइए.. दरअसल, फिल्म की कहानी डेर्री नाम के शहर से शुरु होती है। जहां एक भूतिया जोकर की ड्रेस पहनकर शहर के बच्चों को डराता है। डेर्री में 7 साल के बच्चे को जोकर किडनैप करता है और फिर उसे खा लेता है। धीरे-धीरे कई बच्चों को अपना शिकार बनाने के बाद शहर के बच्चों को इस घटना का एहसास होता है।
ये भी पढ़ें: हनीप्रीत का Whatsapp नंबर हुआ वायरल, लोगों ने उठाया जमकर मजा
‘इट’ के भूत की खासियत यह है कि उसकी बनाई चीजें सिर्फ बच्चों को दिखती हैं और बड़े इन्हें महसूस नहीं कर पाते। ऐसे में डरे हुए बच्चों का ग्रुप किस तरह से भूतिया जोकर से लड़ता है और यही देखना फिल्म में काफी दिलचस्प है। हमने फिल्म का ट्रेलर भी शेयर किया है। आप देख सकते हैं।
गौरतलब हैं कि इससे पहले इंटरनेशन फिल्मों में भारत की दो फिल्में बाहुबली और दंगल बेहतरीन कलेक्शन के जानी जाती है। लेकिन इट के महज 3 दिन की कमाई देखकर तो लगता है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी। इससे पहले पहले हॉरर फिल्म एनाबेल और द कंज्यूरिंग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:
- गुस्सैल गर्लफ्रेंड को, इन 6 तरीकों से करें हैंडल
- परिषद ने घोषित किए फर्जी बाबाओं और साध्वी के नाम, अब संत की उपाधि लेना नहीं आसान
- Whatsapp में जुड़े दो नए मजेदार फीचर, क्या आपने अपना फोन अपडेट किया
- 11 साल की बच्ची के साथ स्कूल की शर्मनाक हरकत
- Video आया सामने, इसलिए था भाईजान को मौनी का इंतजार
- रोहिंग्या मुसलमानों को फ्री में जमीन देगा बांग्लादेश
- डिप्टी कलेक्टर के लिए काफी मंहगा पड़ा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ खेलना
- ये 4 बातें सुहागरात को फिल्मों जैसी रोमांटिक नहीं होने देती…
- डॉक्टर का दावा, राम रहीम को सेक्स की लत
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)





































