दुनिया की सबसे उम्रदराज महिलाओं का म्यूजिक बैंड देख पागल हुए लोग, देखें VIDEO

0
540

टोक्यो: जापान के ओकिनावा टापू का पॉप बैंड ग्रुप ‘केबीजी 84’ पूरे देश में पहचान रखता है। इस पहचान के कई कारण हैं। महिलाओं ने मिलकर ये ग्रुप बनाया है। ग्रुप की हर सदस्य की उम्र 80 के पार है। फिर भी जिंदगी जीने की अद्भुत ललक। ओकिनावा में इस ग्रुप के कार्यक्रम होते रहते हैं। महिलाएं पूरी ऊर्जा के साथ गाती-नाचती हैं। इस उम्र में ऐसी ऊर्जा का राज पूछो तो कहती हैं- इकिगई।

जापानी में इकिगई का मतलब होता है- जिंदगी जीने की ललक। बैंड के सदस्य नातसुको बताते हैं- ‘सबसे सीनियर सदस्य की उम्र 100 से ज्यादा है। अब बैंड के तमाम लोग 100 की ओर बढ़ रहे हैं। लोग हमें सैंटेनेरियन (100 की उम्र वाली लोगों का ग्रुप) बैंड कहते हैं।’ इस बैंड के अब तक 2 म्यूजिक एलबम भी रिलीज हो चुके हैं।

दुनियाभर में जापानी शहर ओकिनावा की पहचान ‘अमर लोगों की जमीन’ के नाम से है। यहां हर एक लाख लोग में से 50 लोगों की उम्र 100 साल के पार है। यूं तो जापान देश ही लंबी जिंदगी जीने वालों के लिए जाना जाता है। जापान में 67,824 लोग उम्र का शतक पूरा कर चुके हैं। 94 साल की टॉमी मेनाका बैंड की रॉकस्टार हैं। दांत नहीं हैं तो खाना नहीं खा पाती हैं। लिक्विड डाइट लेती हैं।

लेकिन परफॉर्म करते वक्त कदम से कदम और सुर से सुर मिलाती हैं। टॉमी कहती हैं- ‘हेल्थी डाइट हमारे शरीर को फिट रखती है और संगीत हमारे दिमाग को।’ जापान की सामाजिक स्थितियों पर शोध करने वाले डॉक्टर माकोटो सुजुकी बताते हैं- ‘जापान में बुजुर्गों के परिवार वाले उन्हें बोझ नहीं समझते, बल्कि उन्हें घर की धरोहर मानकर सहेजते हैं।’

देखें वीडियो:

टेम्पुरा, टोन्कात्सु के फंडे से फिट रहते हैं
-खान-पान के मामले में जापानी ‘टेम्पुरा, टोन्कात्सु, क्रोक्युटेस’ के फॉर्मूले पर चलते हैं। यानी- खाने को खूब स्टीम और ग्रिल करो, देर तक पकाओ। ये इनकी लंबी उम्र का राज है।
-सैंटिनेरियन बैंड की सदस्य घर के काम जैसे- झाड़ू-पोंछा करके खुद को फिट रखती हैं।
-जापान की कुल आबादी में से 0.048% 100 साल से ऊपर की है। दुनिया में सबसे ज्यादा।

ये भी पढ़े:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now