#Movember: नवंबर में पुरुष नहीं काटते ‘मूछें’, ये है असली वजह

0
248

लाइफस्टाइल डेस्क: सोशल मीडिया एक अच्छा प्लेटफॉर्म है किसी मुहिम को चलाने का। पिछले कुछ कैंपेन पर नजर डालेंगे तो डिजिटल माध्यम से लोगों को काफी मदद मिली है अपनी बात लोगों तक पहुंचाने की। अब जल्द ही एक और कैंपेन शुरू होने वाला है। जिसकी आगाज आज से यानी 1 नवंबर विदेशों में हो गया है और उम्मीद है जल्द ही भारतीय पुरूष भी इसमें हिस्सा लेंगे। जी हां ये अभियान केवल पुरूषों के लिए। इस अभियान के तहत दुनियाभर के पुरूष पूरे नवंबर माह अपनी मूछें नहीं कटवाएंगे। इस अभियान को NO Shave Novenber और Movember हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है।

क्या होता है ‘नो शेव नवंबर’
दरअसल, ‘No Shave November’ या ‘Movember’ अभियान में पुरुष पूरे नवंबर महीने में अपनी मूछें नहीं काटते हैं। यह अभियान दुनियाभर में पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर, टेस्टिकुलर कैंसर और सुसाइड से जुड़ी जागरुकता फैलाने के लिए चलाया जाता है। जितने ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ते हैं उतना ही फंड उन पुरुषों के इलाज और स्वास्थ्य योजनओं के लिए भेजा जाता है जो कम उम्र में ही प्रोस्टेट और टेस्टिकुलर कैंसर की बीमारी का शिकार होते हैं। इसमें पुरूष अपनी सेल्फी विद नो शेव नवंबर या मूवंबर हैशटैग के साथ शेयर करते हैं।

Untitled-design-21

ऐसे शुरू हुआ अभियान-
1999 में ऑस्ट्रेलिया के एक प्राइवेट न्यूज चैनल ने रिपोर्ट चलाई थी कि एडिलेड शहर में कुछ युवा लड़कों ने मिलकर ‘Movember’ नाम का अभियान चैरिटी के लिए शुरू किया। इन लोगों ने चैनल के जरिए ये बताया कि उनको इस अभियान का आइडिया तब आया जब वो एक पब में बैठे थे। उन्होंने सोचा क्यों ना इस कैंसर के प्रति कुछ अनोखे तरह से पहल की जाए। जिसमें लोग जबरदस्ती नहीं बल्कि शौक और मदद के भावना के साथ जुड़े। 80 लोगों का ये अभियान फिर पूरे ऑस्ट्रेलिया में फैल गया और उसके बाद अलग-अलग देशों में।

No_Shave_november_1509344877

ये देश हैं इस अभियान का हिस्सा
ये अभियान पूरी तरह से सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया में 2003 में स्थापित हुआ। 2004 में ये आधिकारिक रूप से चैरिटी अभियान बन गया। 2007 तक ये चैरिटी न्यूजीलैंड, कनाडा, स्पेन, यूएस और यूके में पहुंच गई जहां सभी कैंसर संस्थान इससे जुड़ गए। इस बार इस अभियान से जुड़ने वाले देश हैं – ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, हांगकांग, जर्मनी, आयरलैंड, नीजरलैंड, नॉर्वे, सिंगापुर, साउथ अफ्रीका, स्वीडन और स्विजरलैंड। भारत अभी अधिकारिक रूप से इस अभियान का हिस्सा नहीं बना है। लेकिन उम्मीद है कि भारतीय युवा पुरूष इस अभियान का समर्थन जरूर करेंगे।

ABOUT_3

कैसे बनें अभियान का हिस्सा-

  • अगर आप इस अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आपको us.movember.com जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • नो शेव नवंबर पुरुषों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरुकता को प्रोत्साहन देने का एक सामान्य तरीका है।
  • इस अभियान को चलाने वाली संस्थान Movember Foundation दुनियाभर में फंड इकट्ठा करने के लिए कई तरह के इवेंट का आयोजन करती है।
  • कोई भी इस अभियान का हिस्सा बन सकता है, बशर्ते वह क्लीन शेव होकर नवंबर महीने में 30 दिनों तक अपनी मूछें न काटे।
  • हालांकि बहुत लोगों को लगता है कि दाढी़ बढ़ाना भी इसका हिस्सा है, लेकिन ऐसा नहीं है।
  • मूछें न बढ़ाने वाले पुरुष या फिर महिलाएं भी अलग-अलग सोशल इवेंट का आयोजन करके इस अभियान का हिस्सा बन सकते हैं और फंड जोड़ सकते हैं।
खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now